Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

ICAR और NDDB के बीच हुआ महत्वपूर्ण समझौता

आईसीएआर और एनडीडीबी के बीच हुआ यह समझौता पशु प्रजनन एवं आनुवंशिकी, पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य, चारा प्रबंधन, पशुधन उत्पादन, डेयरी प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन जैसे क्षेत्रों के साथ-साथ बागवानी, सब्जियों और तिलहन क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा

Published: 12:41pm, 15 Jan 2026

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा पूसा, नई दिल्ली में आयोजित पशु नस्ल पंजीकरण प्रमाणपत्र एवं नस्ल संरक्षण पुरस्कार वितरण समारोह  के दौरान राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और आईसीएआर के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) संपन्न हुआ। यह समझौता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) के सचिव एवं आईसीएआर के महानिदेशक मांगी लाल जाट, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की अपर सचिव वर्षा जोशी, आईसीएआर के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉ. राघवेन्द्र भट्टा, आईसीएआर-एनबीएजीआर के निदेशक राजेश कुमार, एनडीडीबी के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. नारायण एच. मोहन सहित आईसीएआर के विभिन्न संस्थानों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आईसीएआर और एनडीडीबी के बीच हुआ यह समझौता पशु प्रजनन एवं आनुवंशिकी, पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य, चारा प्रबंधन, पशुधन उत्पादन, डेयरी प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन जैसे क्षेत्रों के साथ-साथ बागवानी, सब्जियों और तिलहन क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा। इसके अंतर्गत उच्च उपज वाली किस्मों के जर्मप्लाज्म, वैज्ञानिक पद्धतियों और संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं के आदान-प्रदान का भी प्रावधान है।

इस साझेदारी का उद्देश्य उन्नत और संभावनाशील प्रौद्योगिकियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है, ताकि किसान अपनी उत्पादकता, आय और आजीविका में वृद्धि कर सकें।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पहल के लिए एनडीडीबी को बधाई देते हुए कहा कि इस समझौते के माध्यम से एनडीडीबी और आईसीएआर मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करेंगी, जिससे तकनीकों का प्रभावी ढंग से प्रसार हो सके। उन्होंने कहा कि एनडीडीबी का व्यापक नेटवर्क और मजबूत आधार इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Diksha

Recent Post