Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

ट्रेन में वेज बिरयानी से निकला कीड़ा, बीमार हुआ यात्री- उपभोक्ता फोरम ने IRCTC पर लगाया 25,000 रुपये का जुर्माना

इसके बाद उन्होंने दिल्ली जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (DCDRC) में केस दायर किया और पाँच लाख रुपये के हर्जाने की मांग की

Published: 17:09pm, 18 Nov 2025

भारतीय रेलवे में खराब खानपान और ओवरचार्जिंग की शिकायतें नई नहीं हैं, लेकिन यात्री अक्सर मामले को आगे नहीं बढ़ाते। हालांकि, दिल्ली के रहने वाले सौरव राज ने अपने साथ हुई लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाई और आखिरकार न्याय पाया।

क्या है मामला?

28 दिसंबर 2018 को सौरव राज नई दिल्ली से झारखंड के जसीडीह जा रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने पूर्वा एक्सप्रेस की पैंट्री कार से 80 रुपये में वेज बिरयानी खरीदी। खाना शुरू करते ही उन्हें बिरयानी के अंदर एक लंबा सफेद कीड़ा (जोंक) मरा पड़ा मिला। तब तक वह कुछ निवाले खा चुके थे। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी- उल्टी, उबकाई और पेट में तेज दर्द शुरू हो गया।

घर की बजाय पहुँचे अस्पताल

अकेले यात्रा कर रहे सौरव किसी तरह जसीडीह पहुंचे और वहां से दुमका गए, लेकिन तबीयत इतनी खराब थी कि उन्हें सीधे दुमका सदर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। डॉक्टरों ने उन्हें तीन बोतल ग्लूकोज चढ़ाया और कई दिनों तक दवाएं और इंजेक्शन देने पड़े।

शिकायत करने से दबाव डाला गया

ट्रेन में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश भी आसान नहीं थी। रेलवे स्टाफ ने शुरुआत में शिकायत रजिस्टर देने से मना कर दिया। बाद में दबाव बनाने पर रजिस्टर दिया गया, लेकिन वेंडर शिकायत वापस लेने का दबाव डालता रहा। शिकायत में उनसे यह तक लिखवाया गया कि “जोंक जिंदा था और संभव है कि वह दुर्घटनावश बिरयानी में गिर गया हो।”

उपभोक्ता फोरम में दर्ज कराई शिकायत

सौरव ने बाद में IRCTC और रेलवे अधिकारियों को शिकायत भेजी, जिस पर IRCTC ने वेंडर पर जुर्माना लगाने की बात कही, लेकिन यात्री को कोई मुआवजा नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दिल्ली जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (DCDRC) में केस दायर किया और पाँच लाख रुपये के हर्जाने की मांग की।

साक्ष्यों- वीडियो, शिकायत रजिस्टर की तस्वीर, और अस्पताल रिकॉर्ड की जांच के बाद आयोग ने IRCTC को सेवा में कमी का दोषी माना और यात्री को 25,000 रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया। आयोग ने कहा कि खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करना IRCTC की जिम्मेदारी है और इस मामले में भारी लापरवाही सामने आई है।

Diksha

Recent Post