Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

त्रिपुरा मार्कफेड और NCEL के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

इस सहयोग के अंतर्गत त्रिपुरा से निर्यात-उन्मुख कृषि उत्पादों की पहचान की जाएगी, जबकि एनसीईएल उनकी खरीद, विपणन और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करेगा

Published: 12:39pm, 15 Jan 2026

‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत त्रिपुरा राज्य सहकारी विपणन महासंघ (त्रिपुरा मार्कफेड) और नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL) के बीच अगरतला में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य त्रिपुरा से सहकारी आधारित कृषि निर्यात को सशक्त बनाना और राज्य की सहकारी संस्थाओं की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भागीदारी बढ़ाना है।

यह एमओयू एक दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की नींव रखता है, जिसके तहत सहकारी समितियों को सशक्त किया जाएगा और उन्हें वैश्विक व्यापार से जोड़ा जाएगा।

इस सहयोग के अंतर्गत त्रिपुरा से निर्यात-उन्मुख कृषि उत्पादों की पहचान की जाएगी, जबकि एनसीईएल उनकी खरीद, विपणन और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करेगा। इसके साथ ही सतत मूल्य श्रृंखलाओं के विकास और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में संयुक्त भागीदारी के माध्यम से त्रिपुरा के कृषि उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा।

समझौते का एक प्रमुख फोकस त्रिपुरा के सुगंधित चावल के प्रचार-प्रसार पर रहेगा, जो अपनी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए जाना जाता है और वैश्विक बाजारों में जिसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। इस पहल से किसानों के लिए नए बाजार अवसर सृजित होने, सहकारी संस्थाओं को मजबूती मिलने और निर्यात आधारित विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Diksha

Recent Post