Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

पंकज कुमार बंसल ने बिहार में सहकारी संस्थानों की समीक्षा की, नए FPO आउटलेट लॉन्च किए

इसके अलावा उन्होंने पाटलिपुत्र जिला केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा मार्गदर्शित खुसरूपुर, पटना स्थित सुकरबेगचक किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति के अगरबत्ती (धूपबत्ती) आउटलेट का भी उद्घाटन किया

Published: 17:05pm, 23 Jan 2026

भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पंकज कुमार बंसल ने गुरुवार को बिहार में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सहकारी संस्थानों के कार्य प्रदर्शन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बिहार राज्य सहकारी बैंक की समीक्षा बैठक में भाग लिया और बैंक के विकास, सुशासन तथा परिचालन दक्षता को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के सचिव, बिस्कोमान–सह–एनसीसीएफ के अध्यक्ष विशाल सिंह, बिहार राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे, बैंक के प्रबंध निदेशक, VEGFED के प्रबंध निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के बाद अपर सचिव ने कई किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) आउटलेट्स का उद्घाटन किया। बिहार राज्य सहकारी बैंक के मार्गदर्शन में सहरसा स्थित बरियाही किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति के माध्यम से मखाना, मूंग दाल, मरुआ आटा, काला गेहूं आटा, दलिया और मशरूम आधारित पशु आहार जैसे उत्पादों की शुरुआत की गई।

इसके अलावा उन्होंने पाटलिपुत्र जिला केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा मार्गदर्शित खुसरूपुर, पटना स्थित सुकरबेगचक किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति के अगरबत्ती (धूपबत्ती) आउटलेट का भी उद्घाटन किया।

Diksha