Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

NABARD में डेवलपमेंट असिस्टेंट के 162 पदों पर भर्ती, आवेदन 3 फरवरी 2026 तक

इच्छुक उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं

Published: 13:58pm, 19 Jan 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने डेवलपमेंट असिस्टेंट के 162 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर और वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान भी जरूरी है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 और मुख्य परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 450 रुपये तथा एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Diksha

Recent Post