Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

भारत में दो लाख के पार स्टार्टअप, दुनिया का तीसरा बड़ा हब बना

आज 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्थापित हैं

Published: 15:00pm, 16 Jan 2026

भारत ने उद्यमिता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में स्टार्टअप्स की संख्या 2 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है और इसके साथ ही भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन गया है। वर्ष 2016 में शुरू हुए स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम को 16 जनवरी 2026 को दस साल पूरे होने जा रहे हैं। बीते एक दशक में इस पहल ने देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा और गति दी है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत के समय 2016 में देश में केवल करीब 400 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप थे, जो अब बढ़कर 2.09 लाख से अधिक हो गए हैं। इन स्टार्टअप्स के माध्यम से 21 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। औसतन हर स्टार्टअप करीब 11 नौकरियां पैदा कर रहा है।

छोटे शहर बने उद्यमिता के नए केंद्र

स्टार्टअप इंडिया की एक बड़ी सफलता यह रही कि उद्यमिता केवल महानगरों तक सीमित नहीं रही। आज 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्थापित हैं। इससे छोटे शहरों और कस्बों में नवाचार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिली है।

फंडिंग और वित्तीय सहयोग ने दी मजबूती

पिछले दस वर्षों में सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए कई वित्तीय योजनाएं लागू कीं।

  • फंड्स ऑफ फंड्स (FoF) के तहत 10,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई, जिसके जरिए 1,270 से अधिक स्टार्टअप्स में 22,900 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश हुआ।
  • स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम के माध्यम से शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को पूंजी उपलब्ध कराई गई।
  • क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत बिना गारंटी लोन की सुविधा दी गई, जिसमें अब तक 750 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण को समर्थन मिला है।

आसान नियम, बेहतर बाजार पहुंच

स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए नियमों में भी बड़े सुधार किए गए। अब तक 4,000 से अधिक अनुपालनों (Compliances) को हटाया गया और हजारों कानूनी प्रावधानों में बदलाव किए गए। स्टार्टअप्स को सेल्फ-सर्टिफिकेशन की सुविधा दी गई, जिससे शुरुआती वर्षों में निरीक्षण का बोझ कम हुआ।

इसके अलावा, सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) के जरिए स्टार्टअप्स को सीधे सरकारी खरीद में भाग लेने का अवसर मिला। इस प्लेटफॉर्म पर अब तक 38,500 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेनदेन हो चुके हैं।

Diksha