Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

जर्मनी ने स्पेन को शूटआउट में 3-2 से हरा आठवीं बार जीता जू. पुरुष हॉकी खिताब

जर्मंनी की तारीफ करनी होगी दो दूसरे क्वॉर्टर में बढ़त लेने और तीसरे में बराबरी पर मजबूर किए जाने के बावजूद उसने अपने किले की बेहद मजबूत चौकसी कर फाइनल में शटआउट में खींचने और शुरू के दो प्रयासों में जोनास वॉन जर्सम के प्रयासों को स्पेन के गोलरक्षक जान कैपलडेस द्वारा रोके जाने के बावजूद अगले तीन प्रयासों में बेनडिक्ट जेयर, एलक वान शेरविन व कप्तान बेन हैशबाख के गोल की बदौलत जीत हासिल की।

Published: 08:46am, 11 Dec 2025

मौजूदा चैंपियन जर्मनी ने निर्धारित समय में एक एक की बाद 14वें एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2025  के फाइनल में स्पेन को बुधवार को यहां मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में शूटआउट में 3-2 से हरा कर आठवीं बार खिताब जीत कर अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखा। जर्मनी ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता है।

पहली बार फाइनल में पहुंची स्पेन की जूनियर टीम का खिताब जीतने का सपना फिर टूट गया। जर्मंनी की तारीफ करनी होगी दो दूसरे क्वॉर्टर में बढ़त लेने और तीसरे में बराबरी पर मजबूर किए जाने के बावजूद उसने अपने किले की बेहद मजबूत चौकसी कर फाइनल में शटआउट में खींचने और शुरू के दो प्रयासों में जोनास वॉन जर्सम के प्रयासों को स्पेन के गोलरक्षक जान कैपलडेस द्वारा रोके जाने के बावजूद अगले तीन प्रयासों में बेनडिक्ट जेयर, एलक वान शेरविन व कप्तान बेन हैशबाख के गोल की बदौलत जीत हासिल की।

स्पेन के लिए पाब्लो रोमन ने दूसरे और जुआन प्राडो ने चौथे प्रयास में गोल किए जबकि पेरे अमात पहले, अलेक्सिज बोजिल तीसरे और आंद्रेज मेदिना पांचवें और आखिरी प्रयास में नाकाम रहे।

स्ट्राइकर जस्टेग वरवेग ने पहला क्वॉर्टर खत्म होने से पांच मिनट पहले गोल कर जर्मनी का खाता खोला। निकोलस मस्ट्रोज ने तीसरे क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में गोल कर जर्मनी को एक एक की बराबरी दिला दी।  स्पेन को पांच और जर्मनी को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी टीम इन्हे गोल में बदलने में नाकाम रही। जर्मनी के गोलररक्षक जेस्पर डीजर और स्पेन के गोलरक्षकजान कैपलेडेस ने अपने अपने किले की मजबूती से चौकसी की बस एक एक गोल ही खाया।

YuvaSahakar Desk

Recent Post