Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

CAMPCO में नई नेतृत्व टीम का चुनाव: सतीशचंद्रा बने अध्यक्ष, पद्मराज पट्टाजे उपाध्यक्ष

यह परिवर्तन ऐसे समय में हुआ है जब outgoing अध्यक्ष ए. किशोर कुमार कोडगी ने अपना पाँच साल का कार्यकाल पूरा किया

Published: 12:02pm, 03 Dec 2025

सेंट्रल अरेकैनेट एंड कोको मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कोऑपरेटिव (CAMPCO) लिमिटेड ने 2025–2030 कार्यकाल के लिए नई नेतृत्व टीम का चयन किया है। संगठन ने अनुभवी सहकारी नेता एस. आर. सतीशचंद्रा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और पद्मराज पट्टाजे को उपाध्यक्ष चुना है। हालांकि, इन चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा सहकारिता मंत्रालय की कोऑपरेटिव इलेक्शन अथॉरिटी की मंजूरी के बाद ही होगी।

बंतवाल तालुका के पुनाचा के रहने  वाले सतीशचंद्रा पिछले 25 वर्षों से सहकारी क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे 2015 से 2020 तक CAMPCO के अध्यक्ष रहे और उसके बाद भी निदेशक के रूप में संगठन की नीतियों और गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे। किसान मुद्दों पर उनकी पकड़ और संगठनात्मक दक्षता के आधार पर उन्हें CAMPCO की अगुवाई का एक मजबूत विकल्प माना जाता है।

नई टीम में उपाध्यक्ष चुने गए पद्मराज पट्टाजे, कासरगोड के एक अनुभवी कृषक और सहकारिता कार्यकर्ता हैं। CAMPCO में दो कार्यकाल तक निदेशक के रूप में सेवा देने के अलावा, वे कई सहकारी संस्थाओं में नेतृत्व की भूमिका निभा चुके हैं।

यह परिवर्तन ऐसे समय में हुआ है जब outgoing अध्यक्ष ए. किशोर कुमार कोडगी ने अपना पाँच साल का कार्यकाल पूरा किया। अपने विदाई संवाददाता सम्मेलन में कोडगी ने 2020–2025 की अवधि को “संघर्ष, सुधार और दृढ़ता” का समय बताया।

Diksha