Trending News

PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

NDDB और LINAC–NCDC ने किया रणनीतिक प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सहकारी डेयरी संस्थाओं में प्रबंधकीय क्षमताओं को सुदृढ़ करना, रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाना और परिचालन दक्षता में सुधार लाना था

Published: 15:22pm, 02 Dec 2025

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में की गई पहलों के एक भाग के रूप में, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने लिनाक-राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के सहयोग से, 26 से 28 नवंबर 2025 तक लिनाक, गुरुग्राम में एक व्यवसाय प्रबंधन और रणनीतिक योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सहकारी डेयरी संस्थाओं में प्रबंधकीय क्षमताओं को सुदृढ़ करना, रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाना और परिचालन दक्षता में सुधार लाना था। बिहार के चार प्रमुख दुग्ध संघों – कोसी, नालंदा, तिरहुत और विक्रमशिला के कुल 20 अधिकारियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया।

सत्रों में समकालीन प्रबंधन पद्धतियों, आपूर्ति-श्रृंखला रणनीतियों, सहकारी शासन और दीर्घकालिक नियोजन उपकरणों पर चर्चा की गई, जिनका उद्देश्य यूनियनों को सदस्य सेवाओं में सुधार करने और उनकी बाजार उपस्थिति का विस्तार करने में मदद करना था।

पार्टिसिपेंट्स ने मदर डेयरी मिल्क  के अधिकारियों के साथ प्रोक्योरमेंट, मार्केटिंग, प्रोसेसिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर भी बात की, जिसके साथ ऑन-साइट प्लांट विजिट भी किया गया।

Diksha