Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

एनसीडीसी ने आईसीए के साथ मिलकर बनाया वैश्विक ‘को-ऑप हेरिटेज प्लेटफॉर्म’

दुनिया के पहले कोऑपरेटिव सांस्कृतिक विरासत मानचित्र में भारत की अमूल सहित 31 वैश्विक स्थलों को शामिल किया गया है, जिसमें आईसीए की पहल को एनसीडीसी ने महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग प्रदान किया है

Published: 15:44pm, 26 Nov 2025

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता संघ (ICA) ने दुनिया का पहला ग्लोबल को-ऑपरेटिव कल्चरल हेरिटेज मैप लॉन्च किया है। इस मानचित्र में दुनिया भर की 31 ऐतिहासिक सहकारी संस्थाओं को जगह दी गई है, जिनमें भारत की प्रसिद्ध अमूल डेयरी कोऑपरेटिव भी शामिल है।

इस महत्वपूर्ण पहल के केंद्र में है नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NCDC), जिसने ICA के साथ मिलकर इस वैश्विक प्लेटफॉर्म और वेबसाइट के तकनीकी विकास में अहम भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में मौजूद सहकारी विरासत, चाहे वह भौतिक हो या सांस्कृतिक, उसकी पहचान करना और उसे संरक्षित करना है। यह प्रोजेक्ट ब्रसेल्स स्थित ICA ग्लोबल ऑफिस के नेतृत्व में चल रहा है, जिसमें ब्राज़ील के OCB की विशेष मार्गदर्शन भूमिका है, जबकि तकनीकी मजबूती एनसीडीसी ने प्रदान की है।

ब्रासीलिया में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम के दौरान NCDC के प्रबंध निदेशक पंकज बंसल ने कहा कि विश्व के सामने सहयोग की “कालातीत विरासत” को प्रदर्शित करने में योगदान देना संगठन के लिए गर्व की बात है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post