Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

नेशनल मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक पर से आरबीआई ने हटाई सभी पाबंदियाँ

वित्तीय स्थिति में सुधार के बाद आरबीआई ने बैंक को दी बड़ी राहत

Published: 11:04am, 24 Nov 2025

एक बड़ी राहत देते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने लखनऊ स्थित नेशनल मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर लगी सभी पाबंदियाँ हटा दी हैं। अब बैंक पहले की तरह अपनी सामान्य बैंकिंग सेवाएँ शुरू कर सकेगा। यह निर्णय 21 नवंबर 2025 की कारोबारी समय समाप्ति के बाद से लागू हो गया है।

आरबीआई ने मार्च 2023 में बैंक की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट, 1949 की धारा 35A और 56 के तहत ये निर्देश जारी किए थे। शुरुआत में ये निर्देश छह महीनों के लिए लागू किए गए थे और स्थिति के अनुसार समय-समय पर इनमें संशोधन और विस्तार किया जाता रहा। आखिरी बार इनकी अवधि 10 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई गई थी।

हाल ही में आरबीआई ने बैंक की वित्तीय स्थिति की फिर से समीक्षा की। समीक्षा के बाद केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक की स्थिति में संतोषजनक सुधार हुआ है। सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए सभी पाबंदियाँ वापस ले लीं।

YuvaSahakar Desk