Trending News

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इंडस्ट्रियल डीजल ₹87.57 से बढ़ाकर ₹109.59/लीटर किया पश्चिम एशिया संकट: IOCL-HPCL पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपया प्रति लीटर हुआ महंगा वृंदावन पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस्कॉन और प्रेम मंदिर में किया दर्शन-पूजन, केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद IFFCO ने लॉन्च किया पहला स्वदेशी नैनो NPK, अच्छी पैदावार के साथ मिट्टी की सेहत में सुधार करने का माध्यम बनेगा नैनो NPK भारत में बेरोजगारी दर में गिरावट, फरवरी में घटकर 4.9% पर आई बेरोजगारी दर, महिला श्रम बल भागीदारी बढ़कर 40% पहुंची, NSO ने जारी किए आंकड़े हिमाचल में डेयरी सेक्टर को बड़ी मजबूती, NDDB और HP मिल्क फेडरेशन के बीच हुआ एमओयू मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इंडस्ट्रियल डीजल ₹87.57 से बढ़ाकर ₹109.59/लीटर किया पश्चिम एशिया संकट: IOCL-HPCL पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपया प्रति लीटर हुआ महंगा वृंदावन पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस्कॉन और प्रेम मंदिर में किया दर्शन-पूजन, केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद IFFCO ने लॉन्च किया पहला स्वदेशी नैनो NPK, अच्छी पैदावार के साथ मिट्टी की सेहत में सुधार करने का माध्यम बनेगा नैनो NPK भारत में बेरोजगारी दर में गिरावट, फरवरी में घटकर 4.9% पर आई बेरोजगारी दर, महिला श्रम बल भागीदारी बढ़कर 40% पहुंची, NSO ने जारी किए आंकड़े हिमाचल में डेयरी सेक्टर को बड़ी मजबूती, NDDB और HP मिल्क फेडरेशन के बीच हुआ एमओयू मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी

नीदरलैंड अपने पहले जू. पुरुष हॉकी विश्व कप खिताब की तलाश में चेन्नै पहुंची

28 नवंबर से शुरू हो रहे FIH जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में पहली बार 24 टीमें होंगी। नीदरलैंड पूल E में इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

Published: 15:42pm, 21 Nov 2025

  • कोच जैसी बोले, कोशिश बढ़िया आगाज करने की

  • कप्तान कैस्पर ने कहा, फिलहाल ध्यान पूल चरण पर

दो बार की उपविजेता और दो बार तीसरे स्थान पर रहने वाली, अपने खिताब की बाट जोह रही नीदरलैंड की जूनियर टीम 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नै और मदुरै में होने वाले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में शिरकत करने के लिए बृहस्पतिवार रात चेन्नै पहुंच गई। इस बार के संस्करण में इसके इतिहास में सबसे ज्यादा 24 टीमें शिरकत करेंगी और इन्हें चार-चार टीमों को छह पूल में बांटा गया है।

जर्मनी की टीम अब तक सबसे ज्यादा सात बार और मेजबान भारत व अर्जेंटीना ने दो-दो बार, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने एक-एक बार खिताब जीता है। नीदरलैंड की टीम ने अब तक हुए इसके सभी 13 संस्करणों में शिरकत की और वह लगातार 14वीं बार इसमें शिरकत करेगी। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और बांग्लादेश की जूनियर टीमें सबसे पहले इसमें शिरकत करने के लिए चेन्नै पहुंचीं, जबकि मेजबान भारतीय जूनियर हॉकी टीम भी पहले यहां पहुंच चुकी है।

नीदरलैंड की जूनियर टीम पूल-E में ऑस्ट्रिया, इंग्लैंड और मलेशिया के साथ है और हम अपना अभियान टूर्नामेंट के दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ मदुरै में मैच खेलकर करेंगे। नीदरलैंड की कोशिश अपने पहले जूनियर पुरुष हॉकी खिताब जीतने की होगी और उसकी निगाह मजबूत आगाज पर लगी है।

नीदरलैंड की जूनियर टीम के चेन्नै पहुंचने पर उसके कोच जेसी माहियू ने कहा, ‘मैं नीदरलैंड की सीनियर हॉकी टीम के साथ पहले भी कई बार भारत आ चुका हूं और मैं भारत से खूब वाकिफ हूं। भारत में हमारा हर बार गर्मजोशी से स्वागत हुआ है। हमारी नीदरलैंड की जूनियर टीम में कई खिलाड़ी पहली बार यूरोप से बाहर खेलने आए हैं और ऐसे में उनका यह भारत दौरा खासा यादगार रहने वाला है। जहां तक जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की बात है, यह खासा संघर्षपूर्ण रहने वाला है और इस बार इसमें नए फॉर्मेट के साथ 24 टीमें शिरकत करेंगी और हमारे सामने कई मजबूत टीमें होंगी। हमारी कोशिश जूनियर हॉकी विश्व कप में कदम-दर-कदम बढ़कर बढ़िया आगाज करने पर रहेगी। हम अपने अभियान का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ मैच से करेंगे और हम एक समय केवल मैच की बाबत सोच कर आगे बढ़ेंगे।’

नीदरलैंड की जूनियर हॉकी टीम के कप्तान कैस्पर वान डेर वीन ने कहा, ‘हमारी निगाहें जूनियर हॉकी विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर लगी हैं। जब बात मजबूत प्रतिद्वंद्वी की होती है, तो मैं बहुत आगे की बाबत नहीं सोचता। फिलहाल हमारा ध्यान पूल चरण पर है। हमारे पूल में हमारे सामने इंग्लैंड, ऑस्ट्रिया और मलेशिया के रूप में मजबूत टीमें होंगी और इन सभी से हमें कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। हमारी कोशिश अपने पूल के इन सभी मैचों में पूरी शिद्दत से खेलने उतरकर खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की होगी। एक बार जब हम पूल चरण को पार कर लेंगे, तो तब हम इसका इंतजार करेंगे कि क्वॉर्टर फाइनल में कौन होगा।’

YuvaSahakar Desk