Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

यूपी में किसानों के घर पहुंचेगी खाद, सहकारिता विभाग की नई डिजिटल पहल

उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग अब किसानों के घर तक खाद की आपूर्ति के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू कर रहा है। एम-पैक्स समितियों के माध्यम से किसान घर बैठे खाद की बुकिंग और ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता, सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन और डिजिटल प्रणाली का विस्तार सरकार की नई प्राथमिकता है।

Published: 11:15am, 21 Nov 2025

उत्तर प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को डिजिटल और सेवा आधारित मॉडल से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर ने घोषणा की कि सहकारिता विभाग अब बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (एम-पैक्स) के माध्यम से किसानों के घर-घर तक खाद पहुंचाने की व्यवस्था लागू करेगा।

यह घोषणा गुरुवार को सहकारिता भवन में आयोजित 72वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के समापन समारोह के दौरान की गई। सहकारिता राज्य मंत्री JPS राठौर ने कहा कि इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर प्रणाली विकसित की जा रही है, जिसके माध्यम से किसान घर बैठे अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद की बुकिंग कर सकेंगे और ऑनलाइन भुगतान भी कर पाएंगे। एम-पैक्स के कर्मचारी खाद की बोरियां सीधे किसानों के दरवाजे तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

मंत्री राठौर ने कहा कि सहकारिता जन विश्वास का आधार है, और प्रदेश में सहकारी समितियों के माध्यम से वित्तीय सुदृढ़ीकरण, गोदामों का आधुनिकीकरण, कंप्यूटरीकरण, सौर ऊर्जा प्रयोग तथा खाद वितरण में डिजिटल तकनीक की ओर निरंतर प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि 52 लाख से अधिक नए सदस्य एम-पैक्स सदस्यता के माध्यम से सहकारिता से जुड़े हैं, जबकि जिला सहकारी बैंकों में 2.8 लाख नए खाते खोले गए, जिनसे 544 करोड़ रुपये की जमा राशि प्राप्त हुई है।

समारोह के मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वर्ष 2017 से पूर्व सहकारिता क्षेत्र में शासन व्यवस्था के नाम पर अनियमितताएँ थीं, किन्तु वर्तमान सरकार द्वारा सुशासन लागू किए जाने से सहकारिता क्षेत्र को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य के 16 जिला सहकारी बैंक घाटे से उबर कर लाभ में आए हैं, जिससे सहकारी बैंकिंग प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ी है।

आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता योगेश कुमार ने बताया कि प्रदेश की 969 सहकारी समितियों में यूपीआई आधारित क्यूआर कोड लागू किया जा चुका है, और शीघ्र ही सभी एम-पैक्स समितियों को भी क्यूआर कोड प्रणाली से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सहकारी यूनियन के पांच दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, तथा जनता दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत पात्र आश्रितों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की गई।

समारोह में ‘उत्तर प्रदेश उर्वरक प्रबंधन प्रणाली पोर्टल’ का भी शुभारंभ किया गया। स पोर्टल से खाद वितरण की पारदर्शिता और निगरानी में व्यापक सुधार आएगा। इस अवसर पर आईआईएम लखनऊ के प्रो. क्षितिज अवस्थी और नारी शिक्षा निकेतन की प्रो. डॉ. अपर्णा सेंगर ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पीसीयू, यूपीआरएनएसएस और सहकारी बैंकिंग संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post