Trending News

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष

मैं नीतीश कुमार… सुशासन बाबू ने 10वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

BJP की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कुल 26 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर बिहार की नई सरकार की शुरुआत की।

Published: 12:48pm, 20 Nov 2025

बिहार की राजनीतिक यात्रा एक ऐतिहासिक मोड़ पर पहुंची जब नीतीश कुमार ने लगातार बदलते सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य के बीच रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया। यह अवसर केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि जनता के भरोसे, सुशासन और विकास के सतत संकल्प की नई पुष्टि के रूप में दर्ज हुआ।

पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान, जिसकी कई राजनीतिक घटनाओं के साक्षी के रूप में पहचान रही है, आज फिर एक ऐतिहासिक क्षण का केंद्र बना, जब 10वीं बार Bihar के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में समय मंच पर देश की मजबूत लोकतांत्रिक नेतृत्व श्रेणी मौजूद रही, जिसने इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम को राष्ट्रीय आयाम प्रदान किया।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सहित भाजपा/एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहे। ऐसा करके BJP और NDA ने ये संदेश देने की कोशिश की बिहार के विकास के लिए देश की केंद्र सरकार और राज्य सरकार पूर्ण सहकारिता के “डबल इंजन” में संगठित प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही हैं।

भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कुल 26 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर बिहार की नई सरकार की शुरुआत की।

नीतीश कुमार कैबिनेट में शामिल मंत्री: सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश

बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “हम बहुत खुश हैं. एनडीए ने चुनावों में जीत हासिल की है। बिहार भी बहुत तरक्की करेगा।”

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मैं नीतीश कुमार और मंत्रिमंडल में सभी लोगों को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बनी है। NDA सरकार बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “उत्तर प्रदेश के लोगों की तरफ़ से मैं बिहार में नई सरकार को बधाई देने आया हूं। आज हम यहां जो देख रहे हैं, वो PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीतीश कुमार के अनुभव और डबल इंजन सरकार के सार्थक प्रयासों का नतीजा है। मैं नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और आज शपथ लेने वाली नई कैबिनेट को बधाई देता हूं।”

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, “मैं नीतीश कुमार को बधाई देता हूं, जिन्होंने अब बिहार को नए तरीके से विकसित करने का संकल्प लिया है। बिहार एक बार फिर सुशासन के साथ विकास की राह पर है। उनके आशीर्वाद से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बिहार नई सरकार विकास के पथ पर आगे बढ़ेगी। सुशासन और विकास के जरिए बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।”

एलजेपी (R) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, “यह मेरी पार्टी के लिए एक बड़ा दिन है। आज के दिन मैं अपने पिता राम विलास पासवान को याद करता हूं। आज वह सबसे ज्यादा खुश होता। मेरी पार्टी के दो विधायक आज शपथ लेंगे। हमने बड़ी जीत हासिल की।हम बिहार को एक विकसित राज्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करेंगे और बिहार को पहले और बिहारियों को पहले रखेंगे।”

मेघालय के सीएम कॉनराड ने कहा, “पीएम मोदी, नीतीश कुमार जी और सभी गठबंधन सदस्यों के नेतृत्व में एनडीए के लिए यह एक ऐतिहासिक जीत है। मैं एनडीए पर भरोसा दिखाने के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि बिहार एनडीए के तहत प्रगति करेगा।”

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: कब-कब बने मुख्यमंत्री?

नीतीश कुमार इससे पहले नौ बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और आज 10वीं बार शपथ ली है

क्रमांक शपथ तिथि कार्यकाल समाप्ति
1 3 मार्च 2000 10 मार्च 2000
2 24 नवंबर 2005 25 नवंबर 2010
3 26 नवंबर 2010 19 मई 2014
4 22 फरवरी 2015 19 नवंबर 2015
5 20 नवंबर 2015 26 जुलाई 2017
6 27 जुलाई 2017 12 नवंबर 2020
7 16 नवंबर 2020 9 अगस्त 2022
8 10 अगस्त 2022 28 जनवरी 2024
9 28 जनवरी 2024 19 नवंबर 2025
10 20 नवंबर 2025 वर्तमान

YuvaSahakar Desk