Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

सहकारिता से बदली डेयरी सेक्टर से जुड़े किसानों की जिंदगी, 36 लाख किसानों की बढ़ी आय

‘सहकारिता कुंभ 2025’ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत की सहकारी यात्रा को विश्व में सबसे सफल मॉडल करार दिया। सहकारिता क्षेत्र आज ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। किसानों, श्रमिकों और छोटे उद्यमियों के जीवन में यह ऐसा परिवर्तनकारी तंत्र बन चुका है जिसने उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है।

Published: 12:09pm, 11 Nov 2025

सहकारिता क्षेत्र ने देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान किया है। इस आंदोलन ने न केवल किसानों की आय बढ़ाई बल्कि गांवों में स्थायी विकास का मॉडल तैयार किया है। सामूहिक प्रयास, पारदर्शी व्यवस्था और लाभ के न्यायसंगत वितरण के कारण आज सहकारिता ग्रामीण पुनर्जागरण का प्रतीक बन चुकी है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने शहरी सहकारी ऋण क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘सहकारिता कुंभ 2025’ को संबोधित करते हुए सहकारिता मॉडल को ग्रामीण भारत के उत्थान का सशक्त माध्यम बताया। अमित शाह ने कहा कि  चपन से उन्होंने डेयरी क्षेत्र के जरिए गांवों में आए जादुई बदलावों को देखा है। उन्होंने बताया कि सहकारिता ने 36 लाख किसानों की आमदनी में वृद्धि की है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है।

अमित शाह ने कहा कि सहकारिता कोई पुरानी अवधारणा नहीं, बल्कि आज के आधुनिक भारत में विकास की नई ऊर्जा बन चुकी है। अमूल और इफको जैसी सहकारी संस्थाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन ने अमूल को विश्व रैंकिंग में पहला और इफको को दूसरा स्थान दिया है। यह भारत की सहकारी भावना और पारदर्शी कार्यप्रणाली का वैश्विक प्रमाण है।

अमित शाह ने बताया कि आज अमूल “श्वेत क्रांति की जननी” बन गया है, जो 36 लाख किसान सदस्यों, 18 हजार ग्राम समितियों और 18 जिला संघों के माध्यम से देशभर में प्रतिदिन 3 करोड़ लीटर दूध एकत्र करता है। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं ने ग्रामीण जीवन को न केवल समृद्ध किया है बल्कि कृषि आधारित आजीविका को आधुनिक और टिकाऊ बनाया है।

गृह मंत्री ने आगे कहा कि सहकारी बैंकिंग क्षेत्र ने भी ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। सहकारी बैंकों ने छोटे उद्यमों और किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए आर्थिक समावेशन को गति दी है। अब यह क्षेत्र नवाचार, डिजिटलीकरण और पारदर्शी वित्तीय शासन के नए युग में प्रवेश कर रहा है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय सहकारी ढांचे को नई दिशा दे रहा है, ताकि गांवों तक वित्तीय सशक्तिकरण, पारदर्शिता और डिजिटल पहुंच सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सहकारिता के माध्यम से भारत “विकसित राष्ट्र 2047” के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा।

YuvaSahakar Desk