Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

अमित शाह ने सहकारिता कुंभ में लांच किए ‘सहकार डिजी-पे’ और ‘सहकार डिजी-लोन’

इस अवसर पर सहकार डिजी-पे और सहकार डिजी-लोन को अंब्रेला संगठन द्वारा लांच किया गया, जिससे छोटे से छोटे अर्बन कोऑपरेटिव बैंक को भी डिजिटल पेमेंट की सुविधा प्राप्त होगी

Published: 11:26am, 11 Nov 2025

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “को-ऑप कुंभ 2025” को संबोधित करते हुए भारत के शहरी सहकारी ऋण क्षेत्र के परिवर्तन और डिजिटल सशक्तिकरण के लिए एक व्यापक रोडमैप की रूपरेखा प्रस्तुत की।

अमित शाह ने “को-ऑप कुंभ 2025” के दौरान पॉलिसी, तकनीक और इनोवेशन के विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। NAFCUB द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की ‘दिल्ली घोषणा 2025’ का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह दस्तावेज देश भर में शहरी सहकारी बैंकों के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए रोडमैप का काम करेगा।

इस अवसर पर सहकार डिजी-पे और सहकार डिजी-लोन को अंब्रेला संगठन द्वारा लांच किया गया, जिससे छोटे से छोटे अर्बन कोऑपरेटिव बैंक को भी डिजिटल पेमेंट की सुविधा प्राप्त होगी।

सभी राज्य सरकारों ने PACS के मॉडल बायलॉज को स्वीकार कर लिया है, जिससे सहकारिता प्रणाली में एकरूपता आई है।

अमित शाह ने बताया कि सहकारिता मंत्रालय ने चार प्रमुख लक्ष्य तय किए हैं –

1. ‘जेनरेशन सहकार’ का विकास – युवाओं को सहकारिता से जोड़ना, जिसके लिए त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है।
2. हर प्रकार की चुनौतियों का सामना कर सकने वाली मजबूत सहकारी समितियों का निर्माण।
3. हर 2 लाख से अधिक आबादी वाले शहर में 5 साल में एक अर्बन कोऑपरेटिव बैंक स्थापित करना।
4. सहकारी समितियों के माध्यम से कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण।

अमित शाह ने बताया कि सरकार ने बीते दो वर्षों में Non-Performing Assets (NPA) को 2.8% से घटाकर 0.06% तक लाने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि अब जरुरत है ऑपरेशंस और financial discipline में और सुधार की।

उन्होंने कहा, “GDP के आंकड़े ही प्रगति का पैमाना नहीं हो सकते। असली विकास तब होगा जब हर व्यक्ति को काम मिले और उसका जीवन स्तर बेहतर बने, और यह सहकारिता के बिना संभव नहीं है।”

अमित शाह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कोऑपरेटिव अलायंस ने अमूल को विश्व रैंकिंग में प्रथम स्थान और इफको को दूसरे स्थान पर रखा है, जो भारत की सहकारिता शक्ति का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि अमूल आज 36 लाख किसान सदस्यों (जिनमें 65% महिलाएं हैं) के माध्यम से रोजाना 3 करोड़ लीटर दूध एकत्र करती है और 90,000 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर हासिल कर चुकी है।

वहीं इफको ने 41,000 करोड़ रुपये का टर्नओवर और 3,000 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। इफको की 35,000 से अधिक सहकारी समितियां सदस्य हैं और इसके माध्यम से 5 करोड़ से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। अब इफको का नैनो यूरिया और नैनो डीएपी 65 देशों में निर्यात हो रहा है, जिनमें ब्राज़ील, ओमान, अमेरिका, जॉर्डन शामिल हैं।

Diksha