Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

भारत की निगाहें लगातार तीसरी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया से T-20 सीरीज जीतने पर

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को करारा में चौथा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला 48 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब टीम की नजर ब्रिस्बेन में होने वाले पांचवें और आखिरी टी-20 पर है, जहां जीत के साथ भारत सीरीज 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा।

Published: 16:46pm, 07 Nov 2025

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर द्वारा बांटे पांच विकेट और बल्लेबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे द्वारा चटकाए दो विकेट की बदौलत एक गेंदबाजी इकाई के रूप में धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत के हौसले गुरुवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया से पर्थ में चौथा टी20 क्रिकेट मैच 48 रन से जीत सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने से बुलंद हैं।

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में दूसरा मैच हारने के बाद अगले दोनों मैच जीतने वाली भारत की निगाहें अब ऑस्ट्रेलिया से शनिवार को ब्रिस्बेन में पांचवां व आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीतने के साथ लगातार तीसरी जीत के सीरीज 3-1 से अपने नाम करने पर लगी है। भारत ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया का टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद से उससे कभी भी लगातार तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं जीते हैं। दोनों टीमों ने अब तक 2018 में गाबा में मात्र एक मैच खेला जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम चार रन से जीती थी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम इससे पहले जुलाई 2021 में वेस्टइंडीज से लगातार तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच हारी थी। ब्रिस्बेन में शाम को इस साल अमूमन अंधड़ की आशंका रही है। गाबा की पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए खासी उछाल और तेजी रही है। हालांकि बीबीएल मैचों में इस मैदान पर खूब रन भी बने हैं। भारत के इस मैदान पर अपनी दो मैचों में जीतने वाली एकादश के साथ उतरने की उम्मीद है।

भारत ने भले ही अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव और चौथे मैच में 46 रन की बेशकीमती पारी खेलने वाले उपकप्तान शुभमन गिल सहित उसके ज्यादातर बल्लेबाज अब तक अर्धशतक जमाने का इंतजार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश पांचवां व अंतिम टी20 जीत भारत के विजयक्रम को रोक कर सीरीज दो-दो की बराबरी पर समाप्त कराने की होगी और ऐसे में इस मैच के खासा रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा टी20 सीरीज में बराबर कई प्रयोग किए हैं। भारत के सदाबहार सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने सौ विकेट पूरे करने के लिए शनिवार को ब्रिस्बेन में मात्र एक विकेट की जरूरत होगी। बुमराह यदि शनिवार को टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों का अपना ‘शतक’ पूरा कर लेते हैं तो वह टेस्ट, वनडे और टी20 -तीनों क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सौ विकेट चटकाने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।

भारत की होबार्ट और गोल्ड कोस्ट में सीरीज के तीसरे और चौथे टी20 में जीत का सबब उसके स्पिनरों का स्पिन का जाल बुन कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को नचाना था। ब्रिस्बेन की पिच के स्पिनरों की बजाय तेज गेंदबाजों के ज्यादा मुफीद रहने की उम्मीद है। भारत को मौजूदा टी20 सीरीज के शुरू में परेशान करने वाले तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज की तैयारी में व्यस्त हैं और अब पांचवें व आखिरी टी20 के लिए मेजबान टीम को उपलब्ध नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन में पांचवां व आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीत कर भी सीरीज नहीं जीत सकता लेकिन वह इसे दो-दो से ड्रॉ करा कर सम्मान जरूर बचा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की कोशिश ब्रिस्बेन की पिच पर भारत के खिलाफ पूरे आक्रामक तेवरों के उतने की है। कप्तान मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस जैसे नामी बल्लेबाजों से सजी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में बराबर रंगत पाने के लिए जूझती ही दिखी। भारत के अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती की त्रिमूर्ति पूरी तरह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को स्पिन का जाल बुनकर नचाती ही नजर आई है। अगला टी20 क्रिकेट विश्व कप स्पिन की मददगार भारतीय पिचों पर होगा और तब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने बड़ी चुनौती उत्कृष्ट स्पिनरों से निपटने की होगी।

YuvaSahakar Desk