Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

हरमनप्रीत, स्मृति, जेमिमा व शैफाली को 2026 WPL नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी टीमों ने किया रिटेन

वूमन प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्ज और शैफाली वर्मा अपनी टीमों के साथ बनी रहेंगी, जबकि दीप्ति शर्मा, एलिसा हीली और मेग लेनिंग को रिलीज कर दिया गया है।

Published: 17:31pm, 06 Nov 2025

भारत की वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस), उपकप्तान स्मृति मंधाना (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), जेमिमा रॉड्रिग्ज और शैफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) को उनकी फ्रेंचाइजियों ने 2026 की वूमन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी से पहले रिटेन किया है।

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लेनिंग के साथ न्यूजीलैंड की एमेलिया केर को उनकी फ्रेंचाइजी टीमों द्वारा रिलीज कर दिया गया है। वहीं भारत की महिला वनडे क्रिकेट विश्व कप टीम की सदस्य और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गई दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर्ज ने रिलीज कर दिया है। उम्मीद है कि डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इसी महीने 27 नवंबर को होगी।

सूत्रों के मुताबिक मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने नियम के अनुसार अधिकतम पांच-पांच खिलाड़ियों को डब्ल्यूपीएल के लिए रिटेन किया है, जबकि आरसीबी ने चार खिलाड़ियों, गुजरात जायंट्स ने दो और यूपी वारियर्स ने एक खिलाड़ी को रिटेन किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रॉड्रिग्ज, शैफाली वर्मा, अनाबेल सदरलैंड, मरिजान कैप और निकी प्रसाद को रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर, नेट सिवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी और हेली मैथ्यूज को रिटेन किया है। वहीं आरसीबी ने स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष और श्रेयंका पाटिल को रिटेन किया है। गुजरात जायंट्स ने एशले गार्डनर और बेथ मूनी को रिटेन किया है।

डब्ल्यूपीएल रिटेंशन नियमों के अनुसार एक फ्रेंचाइज़ी अधिकतम तीन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और अधिकतम दो ऐसे भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है जिन्होंने अब तक भारत के लिए नहीं खेला है। यदि कोई फ्रेंचाइज़ी पांच खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती है, तो उनमें कम से कम एक खिलाड़ी ऐसा होना चाहिए जिसने अब तक भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेला हो।

डब्ल्यूपीएल ने पहली बार फ्रेंचाइजियों को “राइट टू मैच” (आरटीएम) के ज़रिए 2025 के संस्करण में टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों को फिर से खरीदने का अवसर दिया है।

डब्ल्यूपीएल की नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए हर फ्रेंचाइज़ी को 15 करोड़ रुपये का पर्स आवंटित किया गया है। रिटेंशन सीमा के लिए दिशा-निर्देश मूल्य भी तय किए गए हैं, खिलाड़ी 1 के लिए 3.5 करोड़ रुपये, खिलाड़ी 2 के लिए 2.5 करोड़ रुपये, खिलाड़ी 3 के लिए 1.75 करोड़ रुपये, खिलाड़ी 4 के लिए 1 करोड़ रुपये और खिलाड़ी 5 के लिए 50 लाख रुपये।

अगर कोई फ्रेंचाइज़ी 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उसके 15 करोड़ रुपये के पर्स से 9.25 करोड़ रुपये घटा दिए जाएंगे। चार खिलाड़ियों के लिए यह कटौती 8.75 करोड़ रुपये, तीन के लिए 7.75 करोड़ रुपये, दो के लिए 6 करोड़ रुपये और एक खिलाड़ी के लिए 3.5 करोड़ रुपये होगी।

YuvaSahakar Desk