Trending News

UGC नेट का एडमिट कार्ड हुआ जारी भारत फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा, चैंपियनशिप 19 से 24 जून तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UGC नेट का एडमिट कार्ड हुआ जारी भारत फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा, चैंपियनशिप 19 से 24 जून तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

श्रेयस अय्यर का पसलियों में चोट के बाद सिडनी के अस्पताल में चल रह है इलाज

भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन डे मैच में कैच लेते समय पसलियों में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसीसीआई के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन वापसी की तारीख तय नहीं है।

Published: 16:53pm, 27 Oct 2025

भारत की वन डे क्रिकेट टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर सिडनी में हर्षित राणा की गेंद पर अलेक्स कैरी का कैच लेते समय पसलियों में चोट (तिल्ली में घाव) के चलते फिलहाल सिडनी में अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। श्रेयस की हालत स्थिर है और उन्हें कब अस्पताल से छुट्टी मिलेगी इसका कोई समय नियत नहीं है, लेकिन गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में तीसरे और आखिरी वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कैरी का कैच लपकते हुए पसलियों में बाईं ओर चोट आ गई थी। तब श्रेयस को अस्पताल ले जाकर उनकी चोट का और आकलन किया गया। फिलहाल श्रेयस की चोट का इलाज चल रहा है, उनकी हालत स्थिर है और वे अच्छी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं।’

श्रेयस अय्यर को कैरी का कैच लपकने की कोशिश में आई चोट के बाद अस्पताल ले जाया गया और वह फिर मैच में आगे खेलने नहीं लौटे। बीसीसीआई के वक्तव्य में कहा गया, ‘मेडिकल टीम श्रेयस की चोट का और आकलन करने के लिए उन्हें अस्पताल ले गई थी और अब तक यह तय नहीं है कि वह कब से फिर खेलना शुरू करेंगे।’ बीसीसीआई की मेडिकल टीम का एक सदस्य श्रेयस के साथ सिडनी में ही है, लेकिन भारत की वन डे टीम के अन्य सदस्य ऑस्ट्रेलिया से रविवार को भारत के लिए रवाना हो गए।

भारत की वन डे टीम के जो सदस्य टी 20 टीम का भी हिस्सा हैं, वे बुधवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए कैनबरा रवाना हो गए। भारत की टी 20 टीम का पहला अभ्यास सत्र सोमवार को शुरू हुआ। भारत ने शुरू के दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया से सीरीज का तीसरा और आखिरी वन डे मैच नौ विकेट से जीता।

भारत मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेलेगा और इसके बाद मेलबर्न और होबार्ट में खेलेगा। श्रेयस भारत की टी 20 क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारत अब मेहमान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से अगली तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच रांची में खेलेगा।

YuvaSahakar Desk