Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

BSF Constable GD 2025: बिना लिखित परीक्षा पास किए BSF में पाएँ नौकरी

यह स्पोर्ट्स प्लेयर्स के लिए परफेक्ट मौका है जो पिछले 2 साल में कोई कॉम्पिटिशन खेल चुके हों या मेडल जीत चुके हों

Published: 12:32pm, 17 Oct 2025

जो लोग उरी फिल्म से प्रेरित होकर बॉर्डर पर देश की सेवा करने का सपना देख रहे है, उन लोगों के लिए सुनहरा मौका खुद चलकर आया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF)ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 391 पदों पर भर्ती निकाली है। ये पोस्ट ग्रुप सी की अस्थायी पोस्ट है।

सबसे खुशी की बात ये है कि इस नौकरी को पाने के लिए परीक्षा देने की मशक्कत नहीं करनी होगी। बल्कि स्पोर्टस और 10वीं की मार्कशीट के आधार पर ही सेलेक्शन हो जाएगा। यह स्पोर्ट्स प्लेयर्स के लिए परफेक्ट मौका है जो पिछले 2 साल में कोई कॉम्पिटिशन खेल चुके हों या मेडल जीत चुके हों। आवेदन 16 अक्टूबर से शुरु हो चुके है।

उम्र: 18 से 23 साल के बीच होनी आवश्यक है।

सैलरी: सेलेक्‍ट होने वाले उम्‍मीदवारों को लेवल-3 स्केल में 21,700 से 69,100 रुपये महीने की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉयी वाले सारे अलाउंसेज DA, HRA, मेडिकल, पेंशन वगैरह आदि की सुविधाएं मिलेगी।

आवेदन: आवेदन के लिए अभ्यार्थी ऑफिशियल साइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर फॉर्म 16 अक्टूबर से 4 नवबंर के बीच भरें।

Diksha

Recent Post