Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

Ro-Ko को रोकना ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती

भारत की टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया से तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में, दूसरा वनडे मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा और आखिरी वनडे क्रिकेट मैच 25 अक्टूबर को एडिलेड में खेलेगी और तीनों मैच भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजे शुरू होंगे।

Published: 09:02am, 17 Oct 2025

नए वन डे कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम दो जत्थों में बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन वन डे क्रिकेट मैचों की सीरीज में शिरकत करने के लिए पर्थ पहुंच गई। कप्तान शुभमन गिल सहित पहले जत्थे में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, के.एल. राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और हर्षित राणा पहुंचे। कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, विकेटकीपर ध्रुव जुरैल, अर्शदीप सिंह, नीतिश रेड्डी और अक्षर पटेल के साथ चीफ कोच गौतम गंभीर दूसरे जत्थे में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे।

भारत की टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया से तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में, दूसरा वन डे मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा व अंतिम वन डे क्रिकेट मैच 25 अक्टूबर को एडिलेड में खेलेगी। तीनों मैच भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजे शुरू होंगे।

मिचेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ मौजूदा सीरीज में सभी निगाहें टेस्ट और टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके तथा केवल वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे भारत के धुरंधर बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली ‘रो-को’ पर रहेंगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की इस सीरीज में रो-को की जोड़ी को रोकना सबसे बड़ी चुनौती होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत को यूएई में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जिताने के बाद पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने उतरेंगे।

शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने मेहमान वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम से अपने घर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप कर जीती। शुभमन की कप्तानी में यह भारत की पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। इससे पहले उनकी अगुवाई में भारत ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज में 2-2 से ड्रॉ कराया था।

संयोग से भारत के लिए अतीत में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में वन डे में प्रदर्शन खासा दमदार रहा है। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में भारत के लिए 29 वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में पांच शतकों सहित 51.04 की औसत से 1327 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 30 वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलकर पांच शतकों सहित 51.12 की औसत से 1328 रन बनाए हैं।

रोहित और विराट कोहली ने अब तक 99 बार वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में साथ-साथ बल्लेबाजी की है और 56.54 की औसत से 5315 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने अब तक कुल 302 वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलकर 57.88 की औसत से 51 शतकों और 74 अर्द्धशतकों सहित कुल 14181 रन बनाए हैं और साथ ही पांच विकेट भी चटकाए हैं।

विराट कोहली अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर (463 वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच, 18426 रन, 49 शतक, 96 अर्द्धशतक) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (404 वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच, 14234 रन, 25 शतक, 93 अर्द्धशतक) के बाद वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 51 शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ चुके हैं।

रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब तक 273 वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलकर 32 शतकों और 58 अर्द्धशतकों सहित 48.76 की औसत से 11168 रन बनाए हैं और साथ ही 9 विकेट भी चटकाए हैं। भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दो दशक तक छाए रहने वाले दोनों धुरंधरों का वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य बहुत हद तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वन डे सीरीज पर निर्भर करेगा।

भारत के चीफ कोच से जब विराट और रोहित शर्मा के 2027 के वन डे विश्व कप में खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह कहकर इस पर टिप्पणी करने से परहेज़ किया कि अभी इसमें बहुत वक्त है और उनका ध्यान वर्तमान वन डे सीरीज पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि “विराट और रोहित दोनों उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं और ये दोनों अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वन डे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। इन दोनों का अनुभव हमारे लिए बहुत अहम साबित होगा और उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा हमारे लिए बतौर टीम सफल रहेगा।”

गौतम गंभीर ने कहा कि जहां तक कप्तान शुभमन गिल की बात है, वे लगातार रन बना रहे हैं और अच्छी स्थिति में हैं। जब नतीजा आपके पक्ष में होता है तो आत्मविश्वास भी बढ़ता है। बतौर चीफ कोच मेरा काम यही है कि टीम संतुलन में रहे। केवल कप्तान ही नहीं, ड्रेसिंग रूम में हर खिलाड़ी सहज महसूस करे, यह भी मेरी जिम्मेदारी है। कौशल के साथ खिलाड़ी की मानसिक स्थिति भी उतनी ही अहम होती है।”

भारत को अब और जनवरी 2026 तक नौ वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच ही खेलने हैं। रोहित और विराट का भविष्य इन नौ वन डे क्रिकेट मैचों में उनके प्रदर्शन पर निर्भर है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा “विराट और रोहित की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वन डे क्रिकेट सीरीज के लिए टीम में मौजूदगी से भारत को बहुत लाभ मिलेगा। इन दोनों की मौजूदगी में हम ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने में कामयाब हो सकते हैं। यह कहना बिल्कुल गलत है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह वन डे क्रिकेट सीरीज रोहित और विराट की आखिरी वन डे सीरीज होगी। कौन सा खिलाड़ी कब रिटायर होगा यह पूरी तरह खिलाड़ी विशेष पर निर्भर करता है।”

YuvaSahakar Desk