Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

अगले 5 वर्ष में दोगुना होगा भारत का कृषि निर्यात, भारतीय चावल के लिए नए वैश्विक बाजार खोलने का लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कृषि क्षेत्र के सभी हितधारकों से अपील की कि वे बड़ा सपना देखें और साहसिक योजनाएं बनाएं, ताकि भारत वैश्विक कृषि बाजार में अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर अग्रणी शक्ति के रूप में उभर सके।

Published: 12:31pm, 16 Oct 2025

भारत आने वाले पांच वर्षों में कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।  केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कृषि और कृषि-आधारित निर्यात को दोगुना करना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को आधुनिक स्वरूप देना और भारतीय चावल के लिए नए वैश्विक बाजार खोलना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का आधुनिकीकरण, निर्यात अवसंरचना को मजबूत करना और किसानों को नए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया, “हम अगले पांच वर्षों में PDS में सुधार और आधुनिकीकरण करेंगे, कृषि और कृषि आधारित निर्यात को दोगुना करेंगे और भारतीय चावल के लिए नए वैश्विक बाजार खोलेंगे।”

प्रल्हाद  जोशी ने यह भी कहा कि भारत वैश्विक कृषि बाजार में अपनी उपस्थिति तेजी से बढ़ा रहा है, लेकिन नागरिकों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत सार्वजनिक वितरण प्रणाली बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने Indian Rice Exporters Federation (IREF) द्वारा आयोजित Bharat International Rice Conference (BIRC) 2025 की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मेलन ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में किसानों और उपभोक्ताओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

मंत्री ने आगे बताया कि भारत न केवल चावल का प्रमुख उत्पादक और निर्यातक देश है, बल्कि खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध राष्ट्र भी है। सरकार की रणनीति गुणवत्ता, सुरक्षा और किफायती आपूर्ति श्रृंखला पर केंद्रित है, जिससे किसानों से लेकर उपभोक्ताओं तक विश्वास कायम रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेसबिलिटी और लेबलिंग सिस्टम में सुधार के माध्यम से पारदर्शिता और गुणवत्ता मानकों को और मजबूत किया जाएगा। इस पहल से सतत और मूल्यवर्धित चावल उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। श्री जोशी ने सभी कृषि हितधारकों से अपील की कि वे “बड़ा सपना देखें और साहसिक योजनाएं बनाएं”, ताकि भारत वैश्विक कृषि बाजार में अग्रणी शक्ति के रूप में अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सके।

YuvaSahakar Desk