Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

यूपी को मिली एशिया की सबसे बड़ी मछली मंडी की सौगात, पीएम मोदी ने किया लोकापर्ण

ऊर्जा बचत के लिए मंडी में 400 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाया गया है, पूरी इमारत वातानुकूलित है और मछलियों की दुर्गंध को रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं

Published: 15:20pm, 13 Oct 2025

धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध चंदौली अब मछली पालन के क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान बनाने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से चंदौली में देश की पहली स्टेट-ऑफ-द-आर्ट अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी का लोकार्पण किया। यह मंडी 65 करोड़ रुपये की लागत से नवीन कृषि मंडी परिसर में एक हेक्टेयर क्षेत्र में तैयार की गई है।

उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह मंडी मछली पालन से जुड़ी सभी जरूरतों को एक ही छत के नीचे पूरा करेगी। यहां थोक और खुदरा बिक्री के साथ-साथ मछली पालन के उपकरण, बीज, दवाएं और चारा तक उपलब्ध रहेगा।

डॉ. निषाद ने बताया कि लगभग 10 हजार वर्गमीटर में फैली यह तीन मंजिला इमारत न केवल व्यापार का केंद्र होगी, बल्कि प्रशिक्षण और तकनीकी विकास का भी बड़ा केंद्र बनेगी। मंडी में आधुनिक फिश रेस्टोरेंट, कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रोसेसिंग यूनिट और प्रदर्शनी हॉल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। प्रदर्शनी हॉल में दुनिया भर की नई मछली पालन तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे मत्स्य पालक आधुनिक तरीकों को सीख सकेंगे।

ऊर्जा बचत के लिए मंडी में 400 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाया गया है। पूरी इमारत वातानुकूलित है और मछलियों की दुर्गंध को रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही, मंडी में आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं।

यह अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी न केवल पूर्वांचल के मछली पालकों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। चंदौली अब धान के साथ-साथ मछली उत्पादन के क्षेत्र में भी पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।

Diksha