Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

देश में 52 लाख से अधिक किसान एफपीओ से जुड़े, 15 हजार करोड़ का टर्नओवर: कृषि मंत्री

इस दौरान नकली खाद, बीज और कीटनाशकों के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा, “नकली खाद और घटिया बीज किसानों के साथ धोखा है, इसे हम बड़ा पाप मानते हैं

Published: 12:31pm, 13 Oct 2025

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि देशभर में 52 लाख से अधिक किसान अब फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एफपीओ) से जुड़ चुके हैं, जिससे किसानों को फसल का बेहतर दाम मिल रहा है और उनकी उत्पादकता में भी वृद्धि हो रही है।

कृषि मंत्री ने कहा कि देश में वर्तमान में 1,100 से अधिक एफपीओ सक्रिय हैं, जिनका संयुक्त टर्नओवर 15,000 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। उन्होंने बताया कि एफपीओ किसानों को थोक में इनपुट खरीदने, बेहतर सौदेबाजी करने और अपनी उपज का उचित मूल्य पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “एफपीओ किसानों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह योजना देश के और ज्यादा किसानों तक पहुंचे ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिल सके।”

गौरतलब है कि फरवरी 2020 के बजट में सरकार ने देशभर में 10,000 एफपीओ बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए अगले पांच वर्षों के लिए 6,865 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में 340 एफपीओ की बिक्री 10 करोड़ रुपये से अधिक रही, जबकि 1,100 से ज्यादा एफपीओ ने एक करोड़ रुपये से ऊपर की बिक्री दर्ज की। कुल मिलाकर, इन एफपीओ का संयुक्त टर्नओवर 15,282 करोड़ रुपये रहा।

इस दौरान नकली खाद, बीज और कीटनाशकों के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा, “नकली खाद और घटिया बीज किसानों के साथ धोखा है, इसे हम बड़ा पाप मानते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है- फैक्ट्रियों की सीलिंग से लेकर बड़े पैमाने तक छापेमारी जारी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना और कृषि क्षेत्र को पारदर्शी व भरोसेमंद बनाना है।

Diksha