Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

RBI निदेशक व वरिष्ठ सहकारी नेता सतीश मराठे ने किया बिस्कोमान मुख्यालय का दौरा

मराठे ने बिस्कोमान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की संस्थाएँ न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाती हैं बल्कि सहकारिता की भावना को भी मजबूत करती हैं

Published: 10:36am, 11 Oct 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नाबार्ड (NABARD) के बोर्ड सदस्य एवं वरिष्ठ सहकारी नेता सतीश मराठे ने गुरुवार को बिस्कोमान (BISCOMAUN) मुख्यालय, पटना का दौरा किया।

उनके आगमन पर बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बिस्कोमान के वरिष्ठ निदेशक और अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान मराठे ने सहकारी आंदोलन, ग्रामीण वित्तपोषण और कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।

अध्यक्ष विशाल सिंह ने मराठे को बिस्कोमान की किसानों के हित में चल रही पहलों की जानकारी दी जिसमें उर्वरक वितरण, कृषि इनपुट सहायता तथा सहकारी आधारित उद्यमिता के प्रोत्साहन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

मराठे ने बिस्कोमान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की संस्थाएँ न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाती हैं बल्कि सहकारिता की भावना को भी मजबूत करती हैं।

Diksha

Recent Post