Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

किसान पहचान पत्र योजना से जुड़े नए राज्य, अब तक 6 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिली डिजिटल आईडी

यह पूरी पहल सरकार के ‘एग्रीस्टैक प्रोजेक्ट’ का हिस्सा है, जिसके तहत खेती से जुड़े डेटा, फसल सर्वे और किसानों की पहचान के लिए तकनीक का उपयोग किया जा रहा है

Published: 11:51am, 10 Oct 2025

भारत सरकार का डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन अब और तेजी से देशभर में विस्तार कर रहा है। इस पहल के तहत किसानों को एक यूनिक डिजिटल आईडी (किसान पहचान पत्र) दी जा रही है, जिसमें उनकी जमीन, फसल पैटर्न और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार अब हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे नए राज्य इस योजना से जुड़ने जा रहे हैं। अब तक देशभर में 6 करोड़ से ज्यादा किसानों को डिजिटल आईडी जारी की जा चुकी है, जो 14 राज्यों में फैले हुए हैं।

सरकार का लक्ष्य है कि 2025-26 तक 9 करोड़ और 2026-27 तक 11 करोड़ किसानों को इस योजना के तहत जोड़ा जाए।

किन राज्यों में सबसे ज्यादा किसान जुड़े

डिजिटल किसान पहचान के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है, जहां 1.47 करोड़ किसानों को डिजिटल आईडी जारी हो चुकी है। इसके बाद महाराष्ट्र (1.18 करोड़), मध्य प्रदेश (91 लाख), राजस्थान (78 लाख) और गुजरात (57 लाख) का स्थान है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु भी इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।

एग्रीस्टैक और डिजिटल टूल्स से होगा बड़ा फायदा

यह पूरी पहल सरकार के ‘एग्रीस्टैक प्रोजेक्ट’ का हिस्सा है, जिसके तहत खेती से जुड़े डेटा, फसल सर्वे और किसानों की पहचान के लिए तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 6000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, जिसमें से 4000 करोड़ रुपये किसान रजिस्ट्रियों और लीगल हेयर सिस्टम के लिए और 2000 करोड़ रुपये डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) के लिए आवंटित किए गए हैं।

डिजिटल क्रॉप सर्वे 2025-26 के खरीफ सीजन में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किया गया है। इसका इस्तेमाल अब पीएम फसल बीमा योजना (PMFBY), पीएम किसान, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और मृदा हेल्थ कार्ड जैसी योजनाओं में वेरिफिकेशन और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए किया जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि किसान ने जो फसल बताई है, वही वास्तव में बोई भी है।

किसानों के लिए मुख्य लाभ

  • एक ही जगह पर जमीन, फसल और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध
  • योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँचना, बिचौलियों की भूमिका घटेगी
  • सरकारी योजनाओं के बेहतर मॉनिटरिंग और निर्णय प्रक्रिया
  • फर्जी लाभार्थियों की पहचान और पारदर्शिता में वृद्धि

डिजिटल किसान पहचान पत्र योजना से देश में स्मार्ट खेती (Smart Farming) और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कृषि क्षेत्र और किसानों दोनों को लंबे समय में

Diksha