Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

RBI ने बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, सोलन पर लगाए सख्त प्रतिबंध

योग्य जमाकर्ताओं को डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) के माध्यम से ₹5 लाख तक की बीमा सुरक्षा प्राप्त होगी, जो आवश्यक सत्यापन के बाद दी जाएगी

Published: 14:32pm, 09 Oct 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। ये कार्रवाई बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35(ए) के साथ धारा 56 के तहत की गई है। RBI ने इस संबंध में 6 अक्टूबर 2025 को निर्देश जारी किए, जो 8 अक्टूबर 2025 के कारोबार की समाप्ति के बाद से प्रभावी हो गए हैं। ये निर्देश प्रारंभिक रूप से छह महीने तक लागू रहेंगे और समीक्षा के अधीन होंगे।

इन निर्देशों के तहत बैंक अब RBI की पूर्व अनुमति के बिना न तो कोई नया ऋण दे सकेगा, न ही पुराने ऋणों का नवीनीकरण कर सकेगा। इसके अलावा बैंक नई निवेश योजनाएँ शुरू नहीं कर सकेगा, न कोई नई देनदारी ले सकेगा और न ही नए जमा स्वीकार कर सकेगा। जमा खाताधारक अधिकतम ₹10,000 तक ही निकासी कर सकेंगे। हालांकि, बैंक को आवश्यक खर्च जैसे वेतन, किराया, और बिजली बिल आदि चुकाने की अनुमति दी गई है।

RBI के अनुसार यह कदम बैंक द्वारा पर्यवेक्षी चिंताओं को दूर करने में विफल रहने के बाद उठाया गया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करना और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना है।

योग्य जमाकर्ताओं को डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) के माध्यम से ₹5 लाख तक की बीमा सुरक्षा प्राप्त होगी, जो आवश्यक सत्यापन के बाद दी जाएगी।

RBI ने स्पष्ट किया है कि यह निर्देश बैंक का लाइसेंस रद्द किए जाने का संकेत नहीं हैं। बैंक सीमित दायरे में RBI की निगरानी में कार्य करना जारी रखेगा।

Diksha

Recent Post