Trending News

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित

नाबार्ड देहरादून दो दिवसीय ‘सेब महोत्सव 2.0’ का कर रहा आयोजन

नाबार्ड द्वारा उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले सेब, कीवी एवं विशिष्ट पर्वतीय उत्पादों का 9 से 10 अक्टूबर को होगा प्रदर्शन

Published: 16:41pm, 08 Oct 2025

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) 9 से 10 अक्टूबर 2025 तक अपने कार्यालय परिसर में दो दिवसीय ‘सेब महोत्सव 2.0’ का आयोजन कर रहा है। नाबार्ड ने पिछले वर्ष भी एक दिवसीय ‘सेब महोत्सव 1.0’ का आयोजन किया था।

इस महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य के सेब एवं कीवी उत्पादक कृषकों एवं कृषक उत्पादक संगठनों को ग्राहकों से सीधे जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इसके पिछले संस्करण की सफलता से प्रेरित होकर इस वर्ष ‘सेब महोत्सव 2.0’ का भी आयोजन किया जा रहा है।

नाबार्ड द्वारा राज्य में लघु एवं सीमांत किसानों के कृषक उत्पादक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया गया है। इस महोत्सव में नाबार्ड समर्थित हर्षिल घाटी के कृषक उत्पादक संगठन द्वारा उत्पादित ‘ए’ ग्रेड रॉयल डिलीशियस, रेड डिलीशियस और गोल्डन डिलीशियस सेब, कपकोट के किसानों द्वारा प्राकृतिक विधियों से उगाई गई कीवी, तथा अन्य कृषक उत्पादक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों से प्राप्त उत्कृष्ट पर्वतीय उत्पाद — जैसे अखरोट, राजमा, जीआई टैग वाले उत्पाद, जूस, अचार, हस्तशिल्प एवं जड़ी-बूटियाँ — बिक्री हेतु उपलब्ध होंगी

YuvaSahakar Desk