Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

खरीफ फसलों की बुवाई में इस साल 6.51 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी

दलहन फसलों का क्षेत्र बढ़कर 120.41 लाख हेक्टेयर हुआ है, जो पिछले वर्ष से 1.37 लाख हेक्टेयर अधिक है, विशेष रूप से उड़द दाल की बुवाई में 1.50 लाख हेक्टेयर की वृद्धि देखी गई है

Published: 11:03am, 09 Oct 2025

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 में खरीफ फसलों की कुल बुवाई का रकबा बढ़कर 1121.46 लाख हेक्टेयर तक पहुँच गया है। यह पिछले वर्ष यानि की 2024-25 के 1114.95 लाख हेक्टेयर की तुलना में 6.51 लाख हेक्टेयर अधिक है।

मोटे अनाज और धान में मजबूत प्रदर्शन

इस वर्ष खरीफ सीजन में मोटे अनाज की खेती में 11.13 लाख हेक्टेयर की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अब इसका क्षेत्रफल 194.67 लाख हेक्टेयर तक पहुँच गया है।
इसी तरह धान की बुवाई का क्षेत्र भी बढ़कर 441.58 लाख हेक्टेयर हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.90 लाख हेक्टेयर अधिक है।

दालों और गन्ने के क्षेत्र में भी बढ़ोतरी

दलहन फसलों का क्षेत्र बढ़कर 120.41 लाख हेक्टेयर हुआ है, जो पिछले वर्ष से 1.37 लाख हेक्टेयर अधिक है। विशेष रूप से उड़द दाल की बुवाई में 1.50 लाख हेक्टेयर की वृद्धि देखी गई है।
इसके अलावा गन्ना फसल का क्षेत्रफल 59.07 लाख हेक्टेयर तक पहुँच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.86 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्शाता है।

तिलहन और कपास में गिरावट

जहाँ एक ओर कुछ फसलों में बुवाई बढ़ी है, वहीं तिलहन फसलों का क्षेत्रफल घटकर 190.13 लाख हेक्टेयर रह गया है जो 10.62 लाख हेक्टेयर की कमी है।
कपास की खेती में भी गिरावट दर्ज की गई है- इसका क्षेत्र 110.03 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष से 2.94 लाख हेक्टेयर कम है।

ये आंकड़े दर्शाते है कि इस वर्ष कृषि क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन हुआ है। जो कि कृषि क्षेत्र की मजबूती और वृद्धि को दिखाता है।

Diksha

Recent Post