Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए मिचेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी

भारत के खिलाफ आगामी वन डे और टी20 श्रृंखलाओं के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम की घोषणा की है, जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, मैथ्यू शॉर्ट और मिचेल ओवन की वापसी शामिल है। टीम की कप्तानी मिचेल मार्श कर रहे हैं, जबकि प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस फिटनेस की तैयारी के कारण टीम से बाहर रहेंगे।

Published: 17:38pm, 07 Oct 2025

बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की मैथ्यू शॉर्ट और मिचेल ओवेन के साथ मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 19 अक्टूबर से पर्थ में शुरू होने वाली तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है। मैथ्यू रेनशॉ को भी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वन डे टीम में लंबे अंतराल के बाद फिर टीम में वापस शामिल किया है।

मिचेल मार्श भारत के खिलाफ तीन वन डे और पांच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बने रहेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल भारत के खिलाफ पांच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के शुरू के दो मैचों के लिए अपनी टीम घोषित की है। तेज गेंदबाज पैट कमिंस 21 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही एशेज टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिटनेस हासिल करने के क्रम में खुद को भारत के खिलाफ वन डे और टी-20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर रखा है।

भारत के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा।

भारत के खिलाफ दो शुरू के टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमान, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

एशेज सीरीज के मद्देनजर कार्यभार प्रबंधन के चलते मिचेल स्टार्क खुद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर रहे थे और वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

एलेक्स कैरी पर्थ में पहले वन डे में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह साउथ ऑस्ट्रेलियन रेडबैक्स के लिए शेफील्ड शील्ड में क्वींसलैंड के खिलाफ खेलेंगे, लेकिन आखिरी के दो वन डे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौट आएंगे। वहीं रेनशॉ की 2022 के बाद ऑस्ट्रेलिया की वन डे टीम में वापसी हुई है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post