Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

मखाना उत्पादन के लिए किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद,10 तारीख तक करें आवेदन

सरकार ने किसानों से 10 अक्टूबर तक बिहार कृषि ऐप या उद्यान निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है

Published: 12:56pm, 07 Oct 2025

तेजी से वैश्विक पहचान बना चुके सुपर फूड मखाना के विकास के लिए बिहार सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में राज्य के कृषि विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए मखाना अवयवों की विशेष योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसान मखाना उत्पादन क्षेत्र के विस्तार, उन्नत बीज उत्पादन और टूल्स किट पर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।

सरकार ने किसानों से 10 अक्टूबर तक बिहार कृषि ऐप या उद्यान निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

योजना की मुख्य बातें

  • एक किसान को न्यूनतम 0.25 एकड़ (0.1 हेक्टेयर) और अधिकतम 5 एकड़ (2 हेक्टेयर) तक का लाभ मिलेगा।
  • पहली बार खेत प्रणाली से मखाना की खेती करने वाले किसान इस योजना के पात्र होंगे।
  • योजना के तहत बीज, अन्य इनपुट और हार्वेस्टिंग तक की लागत शामिल है।
  • प्रथम वर्ष के लिए 36,375 रुपये प्रति हेक्टेयर की स्वीकृत राशि तय की गई है, जिसमें से बीज की राशि आपूर्तिकर्ता को दी जाएगी और बाकी राशि पौध रोपण के बाद किसान को मिलेगी।
  • मखाना की खेती के लिए निर्धारित इकाई लागत 0.97 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर रखी गई है।

बीज उत्पादन और वितरण

  • मखाना के उन्नत प्रभेद ‘स्वर्ण वैदेही’ और ‘सबौर मखाना-1’ के बीज उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • बीज वितरण योजना के तहत किसानों को अधिकतम 225 रुपये प्रति किलोग्राम तक का अनुदान मिलेगा।
  • बीज की कीमत इससे अधिक होने पर अतिरिक्त राशि किसान स्वयं वहन करेंगे।

टूल्स किट पर भी अनुदान

मखाना की खेती कर रहे सभी रैयत और गैर-रैयत किसान उत्पादन में उपयोग होने वाली टूल्स किट अनुदानित दर पर प्राप्त कर सकेंगे।

16 जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ

यह योजना बिहार राज्य के 16 जिलों में लागू की गई है- कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, भागलपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण और मुजफ्फरपुर।

Diksha

Recent Post