Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

RBI ने नियामक उल्लंघनों के लिए पांच सहकारी बैंकों पर लगाया जुर्माना

आरबीआई ने नियम उल्लंघन पर पाँच सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया

Published: 17:46pm, 26 Sep 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विभिन्न नियामकीय निर्देशों का पालन न करने पर पाँच सहकारी बैंकों पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है।

तमिलनाडु सर्कल पोस्टल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, तमिलनाडु और गुंटूर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड, आंध्र प्रदेश पर क्रमशः 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। तमिलनाडु के बैंक पर यह कार्रवाई सुपरवाइजरी एक्शन फ्रेमवर्क (SAF) से जुड़े निर्देशों का पालन न करने पर की गई, जबकि गुंटूर बैंक पर  KYC नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया।

कर्नाटक के दक्षिण केनरा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई आवास वित्त नियमों के उल्लंघन, व्यक्तिगत आवास ऋण सीमा में अनियमित वृद्धि, कमर्शियल रियल एस्टेट-रेजिडेंशियल हाउसिंग (CRE-RH) क्षेत्र में ऋण वितरण तथा बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 19 और 56 के उल्लंघन के चलते हुई।

तेलंगाना के जगतियाल स्थित गायत्री को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड पर सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह बैंक म्यूचुअल फंड और बीमा उत्पादों के विपणन व वितरण से जुड़े निर्देशों का पालन करने में विफल रहा।

गुजरात के वडोदरा स्थित मकरपुरा इंडस्ट्रियल एस्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बैंक पर आरोप है कि उसने KYC दिशा-निर्देशों और प्राथमिक (अर्बन) सहकारी बैंकों के लिए तय साइबर सुरक्षा ढांचे का अनुपालन नहीं किया।

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि ये दंडात्मक कार्रवाइयाँ केवल नियामकीय अनुपालन से जुड़ी कमियों पर आधारित हैं।

Diksha

Recent Post