Trending News

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव बैंकॉक के एक पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव बैंकॉक के एक पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया

रोहित होंगे सुल्तान ऑफ जोहोर कप में भारत की जूनियर हॉकी टीम के कप्तान

भारत ने फुलबैक रोहित की कप्तानी में सुल्तान ऑफ जोहोर कप के लिए 18 सदस्यीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का ऐलान किया है। टीम 11 अक्टूबर से ब्रिटेन के खिलाफ अभियान शुरू करेगी।

Published: 17:34pm, 22 Sep 2025

फुलबैक रोहित आगामी सुलतान ऑफ जोहोर कप में भारत की 18 सदस्यीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत की जूनियर टीम सुलतान ऑफ जोहोर कप में अपने अभियान का आगाज 11 अक्टूबर को ब्रिटेन के खिलाफ मैच से करेगी। रोहित की अगुवाई में पिछली बार कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम इस बार सुल्तान ऑफ जोहोर कप में अपने पदक का रंग और चमकदार करने उतरेगी।

भारत अपने दूसरे मैच में 12 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से, 14 अक्टूबर को पाकिस्तान से, 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से और 17 अक्टूबर को अंतिम राउंड रॉबिन लीग मैच में मेजबान मलयेशिया से भिड़ेगा।

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच पीआर श्रीजेश ने कहा, “हमारी भारतीय टीम सुलतान ऑफ जोहोर कप के लिए बढ़िया ढंग से तैयारी कर रही है। हमारी जूनियर हॉकी टीम एक बढ़िया टीम है। हमारे लिए यह सुलतान ऑफ जोहोर कप जूनियर हॉकी विश्व कप से पहले खुद को मजबूत टीमों के खिलाफ आंकने और अनुभव हासिल करने का बढ़िया मौका होगा।”

भारत की 18 सदस्यीय जूनियर हॉकी टीम इस प्रकार है:

गोलरक्षक: बिक्रमजीत सिंह, प्रिंसदीप सिंह।

रक्षापंक्ति: रोहित (कप्तान), तलेम प्रियब्रत, अनमोल एक्का, आमिर अली, सुनील पीबी, रवनीत सिंह।

मध्यपंक्ति: अंकित पाल, थूनोजम इंगलेंबा लवांग, अरिजित सिंह हुंडल, एड्रोहित एक्का, रोशन कुजूर, मनमीत सिंह।

अग्रिम पंक्ति: अर्शदीप सिंह, सौरभ आनंद कुशवाहा, अजीत यादव, गुरजोत सिंह।

स्टैंडबाय: विवेक लाकड़ा, शारदानंद तिवारी, थोकचम किंगसन सिंह, रोहित कुल्लू, दिलराज सिंह।

YuvaSahakar Desk