Trending News

आज इस्तीफा देंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, नए सीएम के रूप में डीके शिवकुमार की होगी ताजपोशी अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी किया पलटवार, सैन्य ठिकानों पर किया हमला वैभव सूर्यवंशी बने IPL की नई ‘सिक्सर मशीन’, एक सीजन में 65 छक्का जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा IGNOU जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन आज इस्तीफा देंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, नए सीएम के रूप में डीके शिवकुमार की होगी ताजपोशी अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी किया पलटवार, सैन्य ठिकानों पर किया हमला वैभव सूर्यवंशी बने IPL की नई ‘सिक्सर मशीन’, एक सीजन में 65 छक्का जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा IGNOU जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

NIRF इंडिया रैंकिंग 2025: IIT मद्रास और IISc बेंगलुरु फिर शीर्ष पर, पहली बार SDG कैटेगरी शामिल

इस बार 14,163 उच्च शिक्षण संस्थान रैंकिंग में शामिल हुए। दक्षिण भारत से सबसे ज्यादा 5,268 संस्थान शामिल हुए।

Published: 12:32pm, 05 Sep 2025

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग-2025 जारी की। इस बार रैंकिंग खास रही क्योंकि कुल 17 श्रेणियों में सूची जारी हुई और पहली बार सतत विकास लक्ष्य (SDG) कैटेगरी को भी जोड़ा गया। इस नई श्रेणी में संस्थानों का आकलन सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और समावेशी शिक्षा के आधार पर किया गया।

भागीदारी

  • इस बार 14,163 उच्च शिक्षण संस्थान रैंकिंग में शामिल हुए।
  • दक्षिण भारत से सबसे ज्यादा 5,268 संस्थान शामिल हुए।
  • पश्चिम भारत से 4,702, उत्तर भारत से 2,304 और पूर्वी भारत से 1,889 संस्थानों ने भाग लिया।

शीर्ष संस्थान (विभिन्न श्रेणियों में)

  • ओवरऑल कैटेगरी: IIT मद्रास (पहला स्थान)
  • विश्वविद्यालय: IISc बेंगलुरु
  • इंजीनियरिंग: IIT मद्रास
  • कॉलेज: हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
  • मैनेजमेंट: IIM अहमदाबाद
  • ओपन यूनिवर्सिटी: इग्नू, दिल्ली
  • नई SDG कैटेगरी: IIT मद्रास

शिक्षा मंत्री का बयान

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले साल तक 15,000 संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उनके अनुसार, रैंकिंग से छात्रों को दाखिले के समय पारदर्शी और भरोसेमंद जानकारी मिलती है, वहीं संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी और भारतीय संस्थानों की वैश्विक रैंकिंग भी मजबूत होगी।

 

Diksha