Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन

जाकिर हुसैन ने अपनी कला से भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। लोग उन्हें एक बेहतरीन तबला वादक के रूप में जानते हैं। उनके जाने से संगीत की दुनिया बहुत सूनी हो गई है।

Published: 16:48pm, 16 Dec 2024

महान तबला वादक (Tabla Maestro) ज़ाकिर हुसैन (Zakir Hussain) का अमेरिका (USA) के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। ज़ाकिर हुसैन (Zakir Husain Death) भारतीय शास्त्रीय और विश्व संगीत में अपनी गहरी छाप छोड़ गए हैं।

9 मार्च, 1951 को मुंबई में जन्मे ज़ाकिर हुसैन प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के बेटे थे। उन्होंने कम उम्र में ही तबला सीखना शुरू कर दिया था और समय के साथ दुनिया के सबसे बेहतरीन तबलावादकों में शुमार हो गए। हुसैन की शानदार कला और नए अंदाज ने तबला वादन को रिवायती अंदाज़ से बदलकर एक विश्व प्रसिद्ध कला बना दिया।

अपने शानदार करियर के दौरान, ज़ाकिर हुसैन ने पंडित रवि शंकर, वायलिन वादक एल. सुब्रमण्यम और गिटार वादक जॉन मैकलॉफलिन जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने फ्यूजन बैंड शक्ति (Shakti) की सह-स्थापना की, जिसने भारतीय शास्त्रीय संगीत को जैज़ और वेस्टर्न म्यूजिक के साथ जोड़ते हुए रिवायती संगीत की सीमाओं को तोड़ा।

ज़ाकिर हुसैन को अनेक प्रतिष्ठित सम्मान मिले, जिनमें पद्म श्री (1988), पद्म भूषण (2002) और पद्म विभूषण (2023) शामिल हैं। वे इन तीनों नागरिक सम्मानों से सम्मानित होने वाले चुनिंदा कलाकारों में से एक थे। उन्होंने प्लैनेट ड्रम (Planet Drum) एलबम पर सहयोग के लिए ग्रैमी पुरस्कार भी जीता। उन्होंने दुनिया भर में भारतीय संगीत को एक नई पहचान दिलाई और तबले की बारीकियों की शिक्षा दी।

ज़ाकिर हुसैन के निधन से संगीत जगत को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। कलाकारों, राजनेताओं और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जब तक इस धरती पर लोगों के दिल धड़कते रहेंगे, उस्ताद की धुन जीवित रहेगी। ज़ाकिर हुसैन की आत्मा को छूने वाली थापें करोड़ों लोगों के दिलों में हमेशा गूंजती रहेंगी और संगीत की दुनिया में उनके योगदान को हमेशा ज़िंदा रखेंगी।

YuvaSahakar Desk

Recent Post