Trending News

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मांगी जांच रिपोर्ट, अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मांगी जांच रिपोर्ट, अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया

सरदार वल्लभभाई पटेल इम्प्लॉयमेंट जोन योजना से युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार, UP सरकार की नई योजना

योगी सरकार प्रदेश में स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से हर जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन बनाने जा रही है। इससे औद्योगिक विकास के साथ नए रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे और युवाओं को पलायन से राहत मिलेगी।

Published: 16:58pm, 01 Sep 2025

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए न्यूनतम 100 एकड़ भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इन रोजगार जोनों में आधुनिक औद्योगिक पार्क का विकास किया जाएगा, जहां उद्यमियों को सस्ती और सुगम जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इससे औद्योगिक निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे। स्थानीय स्तर पर अवसर मिलने से युवाओं को दूसरे शहरों या राज्यों में जाना नहीं पड़ेगा, जिससे पलायन की समस्या हल होगी।

इन रोजगार जोनों में ‘जिला उद्योग कार्यालय’ भी स्थापित होंगे। यदि किसी जिले में उद्योग कार्यालय पहले से है, तो उसे उस जोन में स्थानांतरित किया जाएगा। ऐसे केंद्रों से निवेशकों व उद्यमियों को अपनी परियोजनाएं स्थापित करने में हर तरह की सहायता मिलेगी। योजना के तहत औद्योगिक पार्क मुख्य मार्गों के करीब बनाए जाएंगे ताकि लॉजिस्टिक्स और पहुंच में सुविधा हो।

सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि पूर्वांचल जैसे क्षेत्रों में काम प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा, जहां अभी तक औद्योगिक पार्क नहीं हैं। MSME विभाग योजना को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी को प्रस्तुतीकरण देने जा रहा है। अगले दो महीनों में योजना जमीन पर लागू होने की उम्मीद है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) पर इस योजना का शुभारंभ प्रस्तावित है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post