Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

पुरुष हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीमें भेजेंगे : दिलीप तिर्की

सीनियर खिलाड़ी टीम में स्थान तय मान कर न चलें

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने यहां चल रहे पुरुष हॉकी एशिया कप के दौरान कहा कि 2026 में नीदरलैंड और बेल्जियम मे पुरुष हॉकी में हम अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजेंगे और इसमें हमारी अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ही भेजेंगे। ओलंपियन दिलीप तिर्की ने कहा, ‘ 2026 में 14 से 30 अगस्त तक पहले हॉकी विश्व कप और फिर इसके तीन हफ्ते बाद 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक  एशियाई खेल हैं और हमारे लिए ये दोनों ही खासे अहम टूर्नामेंट हैं। हम अपने चीफ कोच चयनकर्ताओं से बात करने के बाद इन दोनों अहम टूर्नामेट मे अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजेंगे। भले ही सीनियर खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं लेकिन वे भी हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों में अपना चुना जाना तय मान कर नहीं चले इसके लिए उन्हें खुद को फिट रखनश के साथ अपनी फॉर्म बनाए रखनी होगी। हमारे पास अच्छे जूनियर खिलाड़ी आ रहे और भी सीनियर टीम में जगह पाने के लिए वे भी उन्हें चुनौती पेश करेंगे। हमारी कोशिश हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों के एक मजबूत टीम चुनने की होगी। दरअसल हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों के बीच मात्र तीन हफ्ते का अंतर है और ऐसे में हमारे लिए टीम मे किसी खिलाड़ी के चोटिल होने को छोड़ कर किसी बड़े बदलाव की गुंजाइश की बहुत कम है।

जहां तक हमारे एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2025 के यूरोपीय चरण में अपने आठ में कुल सात मैच हारने और इनमें से पांच मात्र एक गोल से हराने की बात है तो इस बाबत यही कहूंगा कि हमारे चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने बहुत खिलाड़ियों को आजमाया। हमें अभी भी अपने चीफ कोच फुल्टन पर पूरा भरोसा है। हम 2023 के पिछले विश्व कप में अपने घर में भुवनेश्वर व राउरकेला निराशाजनक ढंग से संयुक्त रूप से नौवे स्थान पर रहे थे। फुल्टन ने भारत को चेन्नै में पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और 2022 में एशियाई खेलों का स्वर्ण जिताया था। फिर 2024 में पेरिस ओलंपिक में भारत ने फुल्टन के मार्गदर्शन में ओलंपिक में लगातार दूसरी बार कांसा जीता। एफआईएच प्रो लीग में हम पांच मैच जिस तरह मात्र एक गोल से  से हारे इसका बड़ा कारण यह भी रहा कि उन्होंने करीब दो दर्जन खिलाड़ियों को इस दौरान आजमाया। हमारी भारतीय टीम को जो कमिया एफआईएच प्रो लीग में दिखी उसकी कोशिश टीम यहां चल रहे एशिया कप में दूर करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जहां भारत की महिला हॉकी टीम के ढीले प्रदर्शन और खिलाड़ियों की बात है इस बाबत उनके महिला एशिया कप में शिरकत करने लौटने के बाद अब चीफ कोच हरेनद्र और फिजियो से इस बाबत बात करेंगी। कई सीनियर महिला खिलाड़ियों का बार बार चोट खाना जरूर चिंता की बात है।

2026 की एचआईएल जनवरी में होगी

दिलीप तिर्की ने कहा,‘ हम अगली हॉकी इंडिया (एचआईएल) पुरुष और महिला हॉकी लीग   2026 में जनवरी में तीन अलग अलग शहरों में कराएंगे। ्इसमें गोनासिका के पुरुष वर्ग में और महिला वर्ग में चैंपियन बनी ओडिशा वॉरियर्स की जगह हमने वैकल्पिक टीमों की बाबत फैसला कर लिया और इस बाबत आपको जल्द बताएंगे। 2026 की एचआईएल में पुरुष संस्करण में पिछली बार आठ टीमें और महिला वर्ग में चार टीमें शिरकत करेगी। जहां तक पुरुष वर्ग में पिछले एचआईएल में गोनासिका के खिलाड़ियों को पैसे न मिलने की बात तो साफ कर दूं कि इसमें उसकी ओर खेलने वाले सभी खिलाड़ियों उनकी राशि का भुगतान कर दिया। महिला वर्ग में चैंपियन बनी ओडिशा वॉरियर्स के एचआईएल में खेलने का पैसे का हमने यानी हॉकी इंडिया ने बतौर चैंपियन उसे दी जाने वाली राशि में से पैसे काट कर दिया।’ दरअसल चैंपियन बनने वाली टीम की इनामी राशि उसकी फ्रेंचाइजी को ही मिलती है।

YuvaSahakar Desk