Trending News

वृंदावन पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस्कॉन और प्रेम मंदिर में किया दर्शन-पूजन, केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद IFFCO ने लॉन्च किया पहला स्वदेशी नैनो NPK, अच्छी पैदावार के साथ मिट्टी की सेहत में सुधार करने का माध्यम बनेगा नैनो NPK भारत में बेरोजगारी दर में गिरावट, फरवरी में घटकर 4.9% पर आई बेरोजगारी दर, महिला श्रम बल भागीदारी बढ़कर 40% पहुंची, NSO ने जारी किए आंकड़े हिमाचल में डेयरी सेक्टर को बड़ी मजबूती, NDDB और HP मिल्क फेडरेशन के बीच हुआ एमओयू मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी वृंदावन पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस्कॉन और प्रेम मंदिर में किया दर्शन-पूजन, केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद IFFCO ने लॉन्च किया पहला स्वदेशी नैनो NPK, अच्छी पैदावार के साथ मिट्टी की सेहत में सुधार करने का माध्यम बनेगा नैनो NPK भारत में बेरोजगारी दर में गिरावट, फरवरी में घटकर 4.9% पर आई बेरोजगारी दर, महिला श्रम बल भागीदारी बढ़कर 40% पहुंची, NSO ने जारी किए आंकड़े हिमाचल में डेयरी सेक्टर को बड़ी मजबूती, NDDB और HP मिल्क फेडरेशन के बीच हुआ एमओयू मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी

25 सितंबर से BJP शुरू करेगी देशव्यापी स्वदेशी आंदोलन, लोकल उत्पाद और सहकारिता से ही भारत बनेगा विकसित राष्ट्र- शिवप्रकाश

अमेरिका ने 27 अगस्त से भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है जिससे शुल्क 50% हो गया है। इसी बीच भाजपा 25 सितंबर से देशभर में ‘स्वदेशी आंदोलन’ शुरू करने जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवप्रकाश ने देशवासियों से अपील की है कि वे लोकल उत्पादों और सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के अभियान को मजबूत बनाएं।

Published: 12:41pm, 26 Aug 2025

अमेरिका ने आज 27 अगस्त से भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस कदम के बाद भारत पर अमेरिकी आयात शुल्क प्रभावी रूप से 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वैश्विक परिस्थितियों में बदलते माहौल को देखते हुए भारत सरकार ने देशवासियों से अपील की है। सरकार का कहना है कि यह कदम देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा और विदेशी दबावों से उबरने में मददगार साबित होगा।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 25 सितंबर से “स्वदेशी आंदोलन” का विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और आम जनता को “वोकल फॉर लोकल” तथा “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” (ODOP) जैसी योजनाओं से जोड़ना है। भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन केवल अल्पकालिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि लंबे समय तक चलाया जाएगा ताकि भारत की अर्थव्यवस्था में स्वदेशी उत्पादों की भूमिका बढ़े।

शिवप्रकाश ने यह घोषणा नेशनल युवा को-ऑपरेटिव सोसाइटी (NYCS) की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में की। वे आगामी नवंबर माह में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय युवा सहकार सम्मेलन की आधिकारिक घोषणा के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सम्मेलन का आयोजन NYCS द्वारा पॉलिसी वॉच इंडिया फाउंडेशन (PWIF) के सहयोग से किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश की प्रमुख सहकारी संस्थाओं और विशेषज्ञों की भागीदारी होगी।

अपने संबोधन में शिवप्रकाश ने कहा कि स्वदेशी आंदोलन केवल आर्थिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सहकारिता की भावना के साथ स्वदेशी अभियान को अपनाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।  स्वदेशी आंदोलन और सहकारिता का आपस में गहरा संबंध है। युवा शक्ति को सहकारी संस्थाओं से जोड़ने की आवश्यकता है, क्योंकि सहकारिता की भावना ही भारत को “विकसित भारत” के लक्ष्य तक ले जा सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि युवा वर्ग सहकारिता का हिस्सा बनेगा, तो वर्ष 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

भाजपा नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के उत्पाद केवल घरेलू बाजार के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धी होने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लालकिले से “वोकल फॉर लोकल” का दिया गया संदेश इसी दिशा का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि भारत का हर उत्पाद गुणवत्तापूर्ण और विश्वस्तरीय होना चाहिए ताकि वह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान बनाए।

अंत में, उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे 25 सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा के स्वदेशी अभियान से जुड़ें और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहयोग दें।

YuvaSahakar Desk