Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की बड़ी पहल

अमित शाह ने आगे बताया कि "ऑर्गेनिक्स ब्रांड" के तहत बाजार से जुड़ाव को सरल और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बिचौलियों को हटाकर किसानों को सीधा लाभ पहुँचाना है।

Published: 11:04am, 23 Aug 2025

केंद्र सरकार किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है। सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में बताया कि राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) के माध्यम से गेहूं, धान और दालों की जैविक खेती का लाभ किसानों तक पहुँचाया जा रहा है। इसके तहत जैविक धान और अरहर पर 5 रुपये प्रति किलोग्राम तथा जैविक गेहूं पर 2 रुपये प्रति किलोग्राम प्रीमियम दिया जा रहा है।

अमित शाह ने आगे बताया कि “ऑर्गेनिक्स ब्रांड” के तहत बाजार से जुड़ाव को सरल और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बिचौलियों को हटाकर किसानों को सीधा लाभ पहुँचाना है। पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने के लिए किसानों, सहकारी समितियों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

केंद्र सरकार की इस पहल से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि देश में जैविक खेती को भी मजबूती मिलेगी।

Diksha