Trending News

आज इस्तीफा देंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, नए सीएम के रूप में डीके शिवकुमार की होगी ताजपोशी अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी किया पलटवार, सैन्य ठिकानों पर किया हमला वैभव सूर्यवंशी बने IPL की नई ‘सिक्सर मशीन’, एक सीजन में 65 छक्का जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा IGNOU जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन आज इस्तीफा देंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, नए सीएम के रूप में डीके शिवकुमार की होगी ताजपोशी अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी किया पलटवार, सैन्य ठिकानों पर किया हमला वैभव सूर्यवंशी बने IPL की नई ‘सिक्सर मशीन’, एक सीजन में 65 छक्का जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा IGNOU जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

जुलाई में खुदरा महंगाई दर घटकर 1.55% पर, जून 2017 के बाद सबसे निचला स्तर

जुलाई में ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई 1.18% रही, जो जून के 1.72% से कम है। शहरी महंगाई भी 2.56% से घटकर 2.05% पर आ गई।

Published: 11:57am, 13 Aug 2025

देश में महंगाई को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। जुलाई 2025 में खुदरा महंगाई दर घटकर 1.55% पर आ गई, जो जून 2025 के 2.10% से 55 बेसिस प्वाइंट कम है। आधिकारिक आंकड़े मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को जारी किए गए। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर आधारित यह दर जून 2017 के बाद सबसे निचले स्तर पर है।

खाद्य महंगाई में लगातार गिरावट

जुलाई में फूड इन्फ्लेशन घटकर -1.76% पर आ गया, जबकि जून में यह -1.01% था। यह लगातार दूसरा महीना है जब खाद्य महंगाई नकारात्मक रही। दाल, सब्जियां, अनाज, अंडे, चीनी और परिवहन लागत में कमी इस गिरावट की प्रमुख वजह रही। यह जनवरी 2019 के बाद सबसे कम खाद्य महंगाई दर है।

ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में स्थिति

जुलाई में ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई 1.18% रही, जो जून के 1.72% से कम है। शहरी महंगाई भी 2.56% से घटकर 2.05% पर आ गई।

अन्य सेक्टर्स में बदलाव

हाउसिंग सेक्टर में महंगाई 3.17% पर लगभग स्थिर रही। शिक्षा क्षेत्र में महंगाई 4.37% से घटकर 4% पर आ गई, जबकि हेल्थ सेक्टर में जून के 4.38% से बढ़कर 4.57% की वृद्धि दर्ज की गई। परिवहन और संचार की महंगाई दर में बड़ी गिरावट आई और यह 2.12 फीसदी हो गई, जबकि ईंधन और इलेक्ट्रिकसिटी में महंगाई मामूली तौर पर बढ़ी।

क्या है खुदरा मंहगाई?

खुदरा मंहगाई दर एक आर्थिक संकेतक है, जो उपभोक्ता स्तर पर वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में औसत बढोतरी को मापता है। भारत में यह आमतौर पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर गणना की जाती है। CPI मुख्य तौर पर वस्तुओ और सेवाओं जैसे खाद्य पदार्थ, ईधन, कपड़े, आवास, स्वास्थय और परिवहन की कीमतों में बदलाव को ट्रेक करता है, जो सामान्य उपभोक्ता के दैनिक जीवन के लिए आवश्यक है। भारत में यह डेटा सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन (MoSPI) CPI जारी करता है।

Diksha