Trending News

आज इस्तीफा देंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, नए सीएम के रूप में डीके शिवकुमार की होगी ताजपोशी अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी किया पलटवार, सैन्य ठिकानों पर किया हमला वैभव सूर्यवंशी बने IPL की नई ‘सिक्सर मशीन’, एक सीजन में 65 छक्का जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा IGNOU जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन आज इस्तीफा देंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, नए सीएम के रूप में डीके शिवकुमार की होगी ताजपोशी अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी किया पलटवार, सैन्य ठिकानों पर किया हमला वैभव सूर्यवंशी बने IPL की नई ‘सिक्सर मशीन’, एक सीजन में 65 छक्का जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा IGNOU जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

मंदीप के दो गोल से पंजाब ने झारखंड को हरा जीता हॉकी इंडिया सब जू.पुरुष राष्ट्रीय हॉकी खिताब

शाहरुख की हैट्रिक से उ.प्र.को म.प्र.पर जीत से कांसा  

मंदीप सिह के आखिरी क्वॉर्टर में दागे दो गोल की बदौलत पंजाब ने झारखंड को 15 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप ए डिविजन के फाइनल में शुक्रवार को चेन्नै में बेहद कड़े संघर्ष में 4-3से हरा कर खिताब जीत लिया।

शाहरुख अली (42 वें, 47 वें व 51 वें मिनट) की हैट्रिक तथा मोहम्मद आतिफ रेनी (40वें मिनट) और प्रहलाद राजभर (55वें मिनट) के एक एक गोल से उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश पर 5-3 से जीत के साथ कांसा जीता। पराजित मध्यप्रदेश की ओर से आदिल खान (13 वें मिनट), करुण गौतम (20 वें मिनट) और मीजान उर रहमान (58 वें मिनट) ने एक एक गोल किया।

पंजाब को झारखंड के खिलाफ फाइनल में जीत के लिए खासा पसीना बहाना पड़ा और दोनों टीमों ने आखिरी मिनट तक जमकर एक दूसरे को टक्कर दी। आशीष तानी पूर्ति(21 वें मिनट) और अनीष डुंगडुंग (24 वें मिनट) ने दूसरे क्वॉर्टर के अधबीच गोल कर झारखंड को 2-0 से आगे कर दिया।

अक्षित सलारिया(29 वें मिनट) और वरींदर सिंह (30वें मिनट) ने दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से दो मिनट पहले दो गोल कर पंजाब को दो दो गोल की बराबरी दिला दी। सुखू गुरिया ने तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से तीन पहले गोल कर झारखंड को एक बार फिर बढ़त दिला कर 3-2 से आगे कर दिया। मंदीप सिंह ने तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले गोल कर पंजाब को तीन तीन की बराबरी दिला दी। मंदीप सिंह ने फाइनल खत्म होने से सात मिनट पहले दूसरा गोल कर पंजाब को 4-3 से आगे कर दिया। पंजाब ने अपनी इस बढ़त को आखिर तक बरकरार रखते हुए फाइनल जीत खिताब अपने नाम किया।

YuvaSahakar Desk