Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

NCCT ने अब तक 13,533 प्रशिक्षण कार्यक्रम किए आयोजित, लाखों सहकारी कार्यकर्ताओं को मिला लाभ

सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद से, NCCT ने अब तक 13,533 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनसे 8,31,849 प्रतिभागी लाभान्वित हुए हैं (30 जून 2025 तक)

Published: 14:13pm, 06 Aug 2025

लोकसभा में एक लिखित उत्तर में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद (NCCT) द्वारा देश के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सहकारी कार्यकर्ताओं के लिए ज़रूरत आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद से, NCCT ने अब तक 13,533 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनसे 8,31,849 प्रतिभागी लाभान्वित हुए हैं (30 जून 2025 तक)।

केवल वित्तीय वर्ष 2024–25 में ही 4,386 प्रशिक्षण और क्षमतावर्धन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 3,15,382 लोगों को PACS, डेयरी, मत्स्य पालन और अन्य सहकारी क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया गया।

NCCT का भोपाल स्थित सहकारी प्रबंधन संस्थान अब देश के ज्यादा इलाकों तक पहुंच बना रहा है। इसी क्रम में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए गए, जिनमें कटनी, पन्ना और छतरपुर (खजुराहो सहित) जिले शामिल थे।

  • कटनी में 7 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के ज़रिए 344 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।
  • पन्ना में 5 कार्यक्रमों में 324 लोगों को लाभ मिला।
  • छतरपुर खजुराहो में 2 कार्यक्रमों में 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इसके अलावा CSC लिमिटेड के सहयोग से पन्ना जिले में PACS सचिवों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य PACS को CSC पोर्टल से जोड़ना और जन औषधि केंद्रों का संचालन सिखाना था। इस प्रशिक्षण में 39 PACS सचिव पन्ना से और 1 सचिव कटनी से शामिल हुए।

YuvaSahakar Desk

Recent Post