Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

उत्तराखंड में शुरू हुई सामूहिक सहकारी खेती योजना, बंजर भूमि को बनाया जाएगा खेती योग्य

योजना के माध्यम से किसानों की लागत में कमी और आय में वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। क्लस्टर मॉडल के तहत सामूहिक खेती से न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि बाजार तक पहुंच भी आसान होगी। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को तकनीकी सहायता, बीज, खाद और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

Published: 10:07am, 06 Aug 2025

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ी बंजर एवं बेकार जमीन को कृषि योग्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए “वीर माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना” का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत खाली पड़ी जमीनों पर पारंपरिक और आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रयोग करते हुए सामूहिक खेती की जाएगी। इसके माध्यम से न केवल भूमि का पुनरुत्थान होगा, बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी।

पारंपरिक खेती से होगी शुरुआत

योजना के प्रारंभिक चरण में पारंपरिक खेती की शुरुआत की जाएगी ताकि मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। उसके बाद, जब मिट्टी की उर्वरा शक्ति बेहतर होगी, तब खाद्यान्न, बागवानी, मिलेट्स और फूलों की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह प्रक्रिया चरणबद्ध ढंग से लागू की जाएगी ताकि स्थायी और लाभकारी कृषि मॉडल स्थापित हो सके।

पौड़ी से हुई योजना की शुरुआत

उत्तराखंड सरकार ने इस योजना का औपचारिक शुभारंभ पौड़ी जिले के पाबौ विकासखंड से किया है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की घोषणा करते हुए बताया कि यह पहल राज्य के ग्रामीण इलाकों में बंजर भूमि के उपयोग, पारंपरिक खेती के आधुनिकीकरण और किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने की दिशा में एक निर्णायक प्रयास है।

क्लस्टर मॉडल में खेती का विकास

यह योजना क्लस्टर मॉडल पर आधारित है, जिसके तहत ग्रामीणों की बंजर भूमि को संगठित रूप से लेकर, आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से कृषि कार्य किए जाएंगे। पाबौ के चोपड़ा गांव में करीब 170 नाली भूमि पर एक पायलट परियोजना शुरू की गई है, जो आगे चलकर एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित की जाएगी।

फूलों और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा

योजना के अगले चरणों में, राज्य के अन्य विकासखंडों में मोटे अनाज (मिलेट्स) और फूलों की खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इससे न केवल जमीन की उपयोगिता बढ़ेगी, बल्कि किसानों को अतिरिक्त आय के स्रोत भी मिलेंगे। सामूहिक सहकारी खेती के माध्यम से किसानों को संगठित कर उत्पादन, विपणन और मुनाफे के स्तर पर व्यापक सुधार लाया जाएगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post