Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल PM मोदी आज G-7 समिट में करेंगे शिरकत थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल PM मोदी आज G-7 समिट में करेंगे शिरकत थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत

लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह अगले उप सेना प्रमुख होंगे

तीन दशक से अधिक के शानदार करियर में लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने ऑपरेशन पवन (श्रीलंका), ऑपरेशन मेघदूत (सियाचिन ग्लेशियर), ऑपरेशन रक्षक (जम्मू-कश्मीर),ऑपरेशन ऑर्किड में भाग लिया।

Published: 11:12am, 01 Aug 2025

भारतीय सेना और नौसेना में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह को थल सेना का अगला उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 1अगस्त 2025 को पदभार ग्रहण करेंगे। वह लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि का स्थान लेंगे, जिन्होंने 1 जुलाई 2024 को यह जिम्मेदारी संभाली थी।

तीन दशक से अधिक के शानदार करियर में लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने ऑपरेशन पवन (श्रीलंका), ऑपरेशन मेघदूत (सियाचिन ग्लेशियर), ऑपरेशन रक्षक (जम्मू-कश्मीर),ऑपरेशन ऑर्किड में भाग लिया।

इसके अतिरिक्त वे लेबनान और श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों का हिस्सा भी रहे हैं, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय सैन्य अनुभव प्राप्त है।

पुष्पेंद्र सिंह ने दिसंबर 1987 में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून से पास आउट होकर 4 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) में कमीशन प्राप्त किया था। वर्ष 2022 में उन्होंने ‘राइजिंग स्टार कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। यह कोर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के योल कैंट में स्थित है और देश की उत्तर-पश्चिमी सीमाओं की सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

नौसेना में भी हुआ बदलाव

इसके अलावा, नौसेना उप प्रमुख, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पश्चिमी नौसैन्य कमान के अगले फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ होंगे। उन्होंने एक मई, 2024 को नौसेना उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था। इसके अतिरिक्त अगले नौसेना उप प्रमुख बनने वाले वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन एक अगस्त को कार्यभार संभालेंगे।

Diksha