Trending News

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष

किसान सम्मान निधि की अगली किस्त इस तारीख को होगी जारी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दी जानकारी

पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये तीन समान किस्तों (2,000 रुपये प्रत्येक) में प्रदान किए जाते हैं, जो हर चार महीने में वितरित होती हैं।

Published: 13:51pm, 30 Jul 2025

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) 20वीं किस्त का वितरण 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा वाराणसी (PM Modi in Varanasi) से किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर के करीब 9.7 करोड़ किसानों (Farmers) के खातों में एक साथ लगभग 20,500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने दी।

इस महत्त्वपूर्ण आयोजन को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और कृषि विश्वविद्यालयों के निदेशक शामिल हुए। बैठक में अधिक से अधिक किसानों तक लाभ पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

कृषि मंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय, राज्य, जिला और पंचायत स्तर पर अभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कृषि सखी, बैंक सखी, ड्रोन दीदी, पशु सखी, बीमा सखी और ग्राम स्तर के प्रतिनिधियों के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करें और किसानों को सक्रिय रूप से जोड़ें।

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो संदेश जारी कर किसानों से अपील की कि वे 2 अगस्त को सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम से जुड़ें और निकटतम केंद्र पर जाकर प्रधानमंत्री की बात सुनें। कार्यक्रम हर कृषि विज्ञान केंद्र, ICAR संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय, मंडियों और पैक्स मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि खरीफ फसल को लेकर किसानों से सीधा संवाद किया जाएगा ताकि उनकी समस्याएं सुनी जा सकें और उचित समाधान मिल सके।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी और अब तक 19 किस्तों के माध्यम से 3.69 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में स्थानांतरित किए जा चुके हैं। 20वीं किस्त के तहत लगभग 20,500 करोड़ रुपये का वितरण होगा, जो किसानों के लिए कृषि और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा।

YuvaSahakar Desk