Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

एक जनवरी से बढ़ेगी कृषि ऋण की सीमा

सभी बैंको इस संदर्भ में दिशा निर्देश दिए गए हैं कि ऋण की नई सीमा को लागू करने में यदि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो उसका जल्द ही निवारण किया जाए, साथ ही इसका पर्याप्त तरीके से प्रचार प्रसार भी किया जाएं, जिससे किसानों के बीच झंझट मुक्त ऋण की जानकारी पहुंचाई जा सके।

Published: 03:51am, 11 Dec 2024

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कृषि संबंधी कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कोलेटरल फ्री या रियायती दरों पर दिए जाने वाले ऋण की सीमा बढ़ा दी है। राज्य तथा जिला केंद्रीय सहकारी बैंको को यह दिशा निर्देश दिया गया है कि नई सीमा तक ऐसे ऋणों से किसानों से किसी भी तरह की गारंटी न मांगी जाएं। किसान के लिए लागू की गई ऋण की नई सीमा एक जनवरी 2025 से लागू कर दी जाएगी।

हाल ही में आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोलेटरल फ्री या बिना किसी गारंटी के दिए जाने वाले ऋण की सीमा पिछली बार वर्ष 2019 में बढाई गई थी, कृषि इनपुट लागत और मुद्रास्फीति में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए एक बार कोलेटरल फ्री ऋण की सीमा को बढ़ाया गया है अब किसानों को 1.6 लाख रुपए की जगह दो लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध हो पाएगा, जिसके लिए उन्हें किसी तरह की गारंटी नहीं देनी होगी।

सभी बैंको इस संदर्भ में दिशा निर्देश दिए गए हैं कि ऋण की नई सीमा को लागू करने में यदि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो उसका जल्द ही निवारण किया जाए, साथ ही इसका पर्याप्त तरीके से प्रचार प्रसार भी किया जाएं, जिससे किसानों के बीच झंझट मुक्त ऋण की जानकारी पहुंचाई जा सके। आरबीआई गर्वनर ने कहा कि कोलेटरल फ्री ऋण की सीमा बढ़ने से छोटे और सीमांत किसानों के लिए ऋण की उपलब्धता में वृद्धि होगी। इस क्षेत्र कदम से क्षेत्र से कृषि क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा और किसानों पर आर्थिक बोझ कम होगा। वर्ष 2019 में आरबीआई ने कोलेटरल फ्री ऋण को एक लाख से बढ़ाकर 1.6 लाख रुपए कर दिया गया था, जिसे अब 1.6 लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपए कर दिया गया है।

मालूम हो कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए वाणिज्यिक बैंकों, सहकारी बैंको और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए 27 लाख करोड़ रुपए के महत्वकांक्षी कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो कि वर्ष 2023-24 के लक्ष्य की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है। योजना के दायरे में किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठा रहे किसानों को शामिल किया जाएगा। केसीसी किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, 30 जून 2023 तक 7.4 करोड़ से अधिक सक्रिय केसीसी खाते थे, जिन पर कुल बकाया ऋण की राशि 8.9 लाख करोड़ रुपए था।

 

YuvaSahakar Desk

Recent Post