Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

माँ मनसा देवी मंदिर हर की पौड़ी से करीब 3 किलोमीटर दूर बिल्व पर्वत पर स्थित है। मंदिर तक पहुँचने के लिए श्रद्धालु तीन मार्गों – सीढ़ी वाला रास्ता, सीमेंटेड रैंप और रोपवे – का उपयोग करते हैं। हादसे के वक्त श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सीढ़ियों वाले मार्ग पर मौजूद थी, जिसमें लगभग 800 सीढ़ियाँ हैं।

Published: 11:42am, 28 Jul 2025

हरिद्वार के प्रसिद्ध माँ मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 9:15 बजे हुआ, जब हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे।

माँ मनसा देवी मंदिर हर की पौड़ी से करीब 3 किलोमीटर दूर बिल्व पर्वत पर स्थित है। मंदिर तक पहुँचने के लिए श्रद्धालु तीन मार्गों – सीढ़ी वाला रास्ता, सीमेंटेड रैंप और रोपवे – का उपयोग करते हैं। हादसे के वक्त श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सीढ़ियों वाले मार्ग पर मौजूद थी, जिसमें लगभग 800 सीढ़ियाँ हैं।

घटना स्थल से करीब 100 मीटर पहले, भीड़ में कुछ लोग जल्दी पहुँचने की कोशिश में सुरक्षा दीवार पर चढ़ने लगे। इस हिस्से में दुकानों की भीड़ और तिरपाल लगे होने के कारण एक बिजली का तार टूट गया। इसी दौरान करंट फैलने की अफवाह फैल गई, जिससे अचानक भगदड़ मच गई।

एक चश्मदीद श्रद्धालु ने बताया कि मंदिर की केवल 25 सीढ़ियाँ ही बची थीं, जब यह अफरा-तफरी शुरू हुई। हालांकि हरिद्वार पुलिस ने बिजली के करंट से मौत की बात को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने हादसे का कारण “अत्यधिक भीड़” को बताया।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने जानकारी दी कि कुल 35 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 8 की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाकी का उपचार जारी है। मृतकों में 6 श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, 1 बिहार और 1 उत्तराखंड से थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने भी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के प्रत्येक मृतक श्रद्धालु के परिवार को 2-2 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है।

Diksha

Recent Post