Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

अमूल ब्रांड की संचालन संस्था GCMMF को मिला नया नेतृत्व, अशोक चौधरी बने अध्यक्ष

GCMMF गुजरात की 18 सहकारी दुग्ध उत्पादक संघों का महासंघ है, जिसकी स्थापना किसानों को सशक्त बनाने और उन्हें उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से की गई थी। ‘अमूल’ ब्रांड के माध्यम से यह संस्था देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक मजबूत पहचान बना चुकी है।

Published: 11:49am, 24 Jul 2025

अमूल ब्रांड से जुड़े उत्पादों को बेचने वाली देश की प्रमुख सहकारी संस्था गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) को नया नेतृत्व मिल गया है। मेहसाणा दुग्ध उत्पादक संघ (दूधसागर डेयरी) के अध्यक्ष अशोक चौधरी को GCMMF का नया अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। वहीं, राजकोट जिला दुग्ध उत्पादक संघ (गोपाल डेयरी) के अध्यक्ष गोर्धन धमेलिया उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

आनंद जिला कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी प्रवीण चौधरी ने जानकारी दी कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए किसी अन्य कोई नामांकन नहीं आया, जिस कारण दोनों नेताओं को निर्विरोध चुना गया। यह चुनाव कार्यकारिणी के दो साल छह महीने के कार्यकाल की समाप्ति पर आयोजित किया गया।

36 लाख डेयरी किसानों का नेतृत्व

नव-निर्वाचित अध्यक्ष अशोक चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अमूल को वैश्विक ब्रांड बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि GCMMF की उन्नति के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे, क्योंकि इससे करीब 36 लाख डेयरी किसानों की आजीविका जुड़ी हुई है और इन किसानों का सशक्तिकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सहकारिता क्षेत्र में अनुभवी चेहरा हैं अशोक चौधरी

उत्तर गुजरात के चितरोडिपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय अशोक चौधरी सहकारिता क्षेत्र का जाना-पहचाना नाम हैं। वे भाजपा की मेहसाणा इकाई में एक प्रभावशाली नेता के रूप में भी पहचाने जाते हैं। 2005 से 2007 तक मेहसाणा नगरपालिका के अध्यक्ष रहे चौधरी 2015 में दूधसागर डेयरी के निदेशक बने और 2021 में GCMMF के पूर्व अध्यक्ष विपुल चौधरी के समर्थित पैनल को हराकर अध्यक्ष बने।

18 सहकारी संघों का महासंघ है GCMMF

GCMMF गुजरात की 18 सहकारी दुग्ध उत्पादक संघों का महासंघ है, जिसकी स्थापना किसानों को सशक्त बनाने और उन्हें उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से की गई थी। ‘अमूल’ ब्रांड के माध्यम से यह संस्था देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक मजबूत पहचान बना चुकी है।

निर्विरोध चुनाव की परंपरा बरकरार

GCMMF की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यह चुनाव आनंद के जिला कलेक्टर और गुजरात सरकार के सहकारी रजिस्ट्रार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वर्ष 1973 में स्थापना के बाद से ही GCMMF में सर्वसम्मति से नेतृत्व चुने जाने की परंपरा रही है, जो इस बार भी कायम रही।

Diksha

Recent Post