Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

मुरली श्रीशंकर ने लंबी कूद में दिखाया दम, पुर्तगाल में जीता गोल्ड मेडल

मुरली ने प्रतियोगिता की शुरुआत 7.63 मीटर से की और दूसरे प्रयास में ही 7.75 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई। तीसरे प्रयास में उन्होंने 7.69 मीटर, चौथे में फाउल, पांचवें में 6.12 मीटर, और अंतिम प्रयास में 7.58 मीटर की छलांग लगाई।

Published: 12:01pm, 21 Jul 2025

भारत के स्टार लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने पुर्तगाल के माइया शहर में आयोजित विश्व एथलेटिक्स उपमहाद्वीपीय टूर (ब्रॉन्ज स्तर) की प्रतियोगिता “मीटिंग माइया सिडाडे डो डेसपोर्टो” में 7.75 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता वर्ल्ड एथलेटिक्स के ब्रॉन्ज लेवल सर्किट का हिस्सा थी।

दूसरी बार में लगाई सर्वश्रेष्ठ छलांग

श्रीशंकर मुरली ने प्रतियोगिता की शुरुआत 7.63 मीटर से की और दूसरे प्रयास में ही 7.75 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई। तीसरे प्रयास में उन्होंने 7.69 मीटर, चौथे में फाउल, पांचवें में 6.12 मीटर, और अंतिम प्रयास में 7.58 मीटर की छलांग लगाई।

दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे प्रतियोगी

इस इवेंट में पोलैंड के पिओत्र टारकोव्स्की ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के क्रिस मिटरव्स्की तीसरे स्थान पर रहे।

वर्ष 2024 में घुटने में लगी थी चोट

26 वर्षीय मुरली श्रीशंकर को अप्रैल 2024 में घुटने में चोट लग गई थी, जिससे वह पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा नहीं ले सके। इससे पहले वह एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 8.37 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीत चुके थे और ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।

पिछला साल रहा मिश्रित अनुभवों वाला

पिछला साल मुरली के लिए मिश्रित अनुभवों से भरा रहा। उन्होंने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक, एशियन गेम्स में भी रजत पदक, बुडापेस्ट वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा और यूजीन डायमंड लीग फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया था।

शानदार वापसी

चोट के बाद मुरली ने 12 जुलाई 2025 को पुणे में आयोजित इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट में शानदार वापसी की। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 8.05 मीटर की छलांग लगाकर खिताब जीता। उन्होंने छलांगों की शुरुआत 7.84 मीटर से की, फिर क्रमशः 7.99 मीटर और 8.05 मीटर तक पहुंचे।

Diksha

Recent Post