Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अंतरिक्ष की ऊंचाइयों से वापसी: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिन बिताने के बाद शुभांशु और उनके तीन साथियों ने आज दोपहर 3:01 बजे (भारतीय समयानुसार) प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट पर सुरक्षित लैंडिंग की

Published: 17:06pm, 15 Jul 2025

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर देश के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिन बिताने के बाद शुभांशु और उनके तीन साथियों ने आज दोपहर 3:01 बजे (भारतीय समयानुसार) प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट के पास सुरक्षित लैंडिंग की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वापसी पर X (पूर्व ट्विटर) पर बधाई दी। उन्होंने लिखा: मैं देश के साथ मिलकर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से एक अरब सपनों को प्रेरणा दी है। यह हमारे मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।

22.5 घंटे में धरती पर सफल वापसी

शुक्ला और उनकी टीम को आईएसएस से धरती पर लौटने में लगभग 22 घंटे 30 मिनट का समय लगा। स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान सोमवार को आईएसएस से अलग हुआ था। अनडॉकिंग की प्रक्रिया भारतीय समय के अनुसार शाम 4:45 बजे पूरी हुई थी।

26 जून को पहुंचे थे अंतरिक्ष स्टेशन

एक्सिओम-4 मिशन (Axiom-4 Mission) के तहत शुभांशु शुक्ला के साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री – अमेरिका की पेगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोस्ज उजनांस्की-विस्नीवस्की, और हंगरी के टिबोर कापू – 26 जून को आईएसएस पहुंचे थे।

288 बार पृथ्वी की परिक्रमा, 76 लाख मील की यात्रा

इस 18 दिवसीय मिशन के दौरान चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने आईएसएस पर रहते हुए 288 बार पृथ्वी की परिक्रमा की और कुल मिलाकर लगभग 76 लाख मील (12.2 मिलियन किलोमीटर) की दूरी तय की। अंतरिक्ष में बिताया गया यह समय भारत के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि बन गया है।

Diksha